PM Kisan Samman Nidhi: बढ़ सकते हैं पीएम-किसान के पैसे ? बजट से किसानों के लिए बड़ी उम्मीद

PM Kisan Samman Nidhi: आर्थिक नजरिए से भी यह फैसला अहम माना जा रहा है. ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ाने के लिए सरकार के पास सबसे असरदार तरीका किसानों के हाथ में नकद पहुंचाना है. पीएम-किसान की राशि बढ़ने से किसान बीज, खाद, डीजल और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च कर पाएंगे.
PM Kisan Samman Nidhi: आज संसद में आम बजट पेश किया जा रहा है और सबसे ज्यादा नजरें किसानों से जुड़ी घोषणाओं पर टिकी हैं. बजट एंगल से देखें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) को लेकर आज कोई बड़ा ऐलान होने की पूरी संभावना मानी जा रही है. मौजूदा समय में किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये की मदद मिलती है, लेकिन बढ़ती महंगाई और खेती की लागत के बीच यह रकम अब कम पड़ती दिख रही है.
सरकार के सामने आज बजट के जरिए यह मौका है कि वह सीधे करोड़ों किसानों तक राहत का संदेश पहुंचाए. पीएम-किसान योजना से जुड़े करीब 11 करोड़ किसान परिवार हैं. यानी इस योजना में थोड़ी सी बढ़ोतरी भी बड़े वर्ग को प्रभावित करेगी. यही वजह है कि बजट से पहले से ही चर्चा है कि सरकार इस रकम को बढ़ाकर 9000 रुपये सालाना कर सकती है या फिर अतिरिक्त किस्त का ऐलान कर सकती है.
आर्थिक नजरिए से भी यह फैसला अहम माना जा रहा है. ग्रामीण इलाकों में मांग बढ़ाने के लिए सरकार के पास सबसे असरदार तरीका किसानों के हाथ में नकद पहुंचाना है. पीएम-किसान की राशि बढ़ने से किसान बीज, खाद, डीजल और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च कर पाएंगे. इससे ग्रामीण बाजारों में हलचल आएगी और इसका फायदा छोटे व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा.
Also Read: Budget 2026 से पहले महंगाई का झटका, आज से 50 रुपया महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










