Pm Kissan Yojana: झारखंड की जमीन से पीएम मोदी जारी करेंगे किसानों के लिए 15वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2023 5:18 PM

विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र की मोदी सरकार अबतक 14 किस्तों में 2.62 लाख करोड़ की राशि दी किसानों के दे चुकी है. करीब-करीब सारे लाभुक किसानों के खाते में 14वीं किस्त की रकम जमा हो चुकी है. अब 15वीं किस्त का इंतजार भी खत्म होने वाला है.

विज्ञापन

Pm Kissan Yojana: पीएम मोदी आज और कल यानी (14 और 15 नवंबर) को झारखंड के दौरे पर हैं. पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड के खूंटी स्थित उनकी जन्मभूमि में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा करने वाले पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी झारखंड की जमीन से देश के किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त भी जारी करेंगे.

आठ करोड़ किसानों को दी जाती है योजना की राशि
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने झारखंड दौरे के  दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि देंगे. पीएम मोदी डीबीटी के जरिये रकम जारी करेंगे. इसके साथ ही किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की राशि पहुंचेगी. बता दें, अब तक इस योजना तहत 14 किस्तों में 2.62 लाख करोड़ की राशि दी जा चुकी है.

खत्म होगा 15वीं किस्त की राशि का इंतजार
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र  की मोदी सरकार अब तक 14 किस्तों में 2.62 लाख करोड़ की राशि दी किसानों के दे चुकी है. करीब-करीब सारे लाभुक किसानों के खाते में 14वीं किस्त की रकम जमा हो चुकी है. अब 15वीं किस्त का इंतजार भी खत्म होने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से 15वीं किस्त भेजने का  पूरा इंतजाम कर लिया गया है. 15 नवंबर तक किसानों के खाते में रकम आने की पूरी संभावना है. प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर भी जा सकते हैं.

ई-केवाई के बिना नहीं मिलेगी राशि
जिन लाभुक किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है उनके खाते  में योजना की रकम नहीं आएगी. योजना की राशि उन्हीं किसानों के खाते में आएगी जिन्होंने अपना ई-केवाईसी कराया हुआ है. अगर अभी तक आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो जल्द से जल्द करा लें. पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया बेहद आसान है.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर क्लिक करें.

  • होम पेज के नीचे दाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा.

  • फार्मर्स कॉर्नर के ठीक नीचे ई-केवाईसी पर क्लिक करें.

  • अब जो पेज खुलेगा उसमें अपना धार नंबर डालें.

  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक कर दें.

  • फिर अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालें और Get OTP पर क्लिक करें.

  • ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिलेगा.

  • ओटीपी को पंच करें और सबमिट फॉर ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करें.

  • जैसे ही आप Submit For Auth बटन पर क्लिक करेंगे, आपका PM KISAN e-KYC सफल हो जाएगा.

ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर आपने  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं और आपके ई-केवाई भी करा लिया तो एक बार लाभुकों की लिस्ट भी चेक कर लें. क्योंकि आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में योजना की रकम आएगी या नहीं. अगर आप लिस्ट में अपना नाम जानना चाहते हैं तो आप बड़ी आसानी से लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं. स्टेटस चेक करने के लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर लॉग इन कर लें.

  • इसके बाद होप पेज खुलने पर Farmers Corner सेक्शन क्लिक करें.

  • फिर Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब अपना आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें.

  • आपको स्टेटस दिख जाएगा.

Also Read: MP Polls 2023: मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेगा यह चुनाव, बड़वानी में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर बोला हमला

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola