PM Kisan Yojana Updates: किसानों को मिला दिवाली का तोहफा, पीएम मोदी ने जारी की 12वीं किस्‍त

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Updates: किसानों को मिला दिवाली का तोहफा, पीएम मोदी ने जारी की 12वीं किस्‍त

Amritsar: A farmer inspects his wheat field before harvesting, ahead of the upcoming festival of ‘Vaisakhi’, in Amritsar, Tuesday, April 5, 2022. (PTI Photo)(PTI04_05_2022_000156B)

PM KISAN Yojana 12th installment date : अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है. जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) का इंतजार आज खत्म हो गया है. देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है.

यदि आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. आइए जानते हैं आखिर क्‍यों...

-ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब केंद्र सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है.

-पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाएगा, जो इस योजना के पात्र किसानों की सूची में आते हैं.

-यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं.

सरकार ने किया ये बदलाव

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त किसानों के खाते में डालने से पहले केंद्र सरकार ने कुछ बदलाव करने का काम किया है. अब तक किसान पीएम किसान के वेबसाइट में जाकर आधार नंबर डालकर जिस तरह से अपनी किस्त देख पाते थे, अब ऐसा करने में वे सक्षम नहीं हैं. अब अपनी किस्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को वेबसाइट में अपना आधार नंबर नहीं, बल्कि अपना मोबाइल नंबर डालना होगा. यहां ध्‍यान देने वाली बात ये है कि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए.

लिस्ट में चेक करें अपना नाम

12वीं किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं, यह चेक करने के लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट को अपने कंप्‍यूटर वा ओपन करना होगा. इसके बाद उसमें जो फार्मर कॉर्नर का अलग मेन्यू बना है, उसमें क्लिक करने की जरूरत है. वहां पर लाभार्थी सूची में जाकर अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम डालकर अपनी किस्त के संबंध में जानकारी ले सकते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola