ePaper

PM KISAN Yojana : इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे ? 12वीं किस्त को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Updated at : 16 Oct 2022 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
PM KISAN Yojana : इन किसानों के खातों में नहीं आएंगे पैसे ? 12वीं किस्त को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

pm-kisan-yojana

PM KISAN Yojana 12th installment date : अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है. जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां…पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) का इंतजार अब खत्म होने वाला है. दरअसल दिवाली से पहले देशभर के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में मोदी सरकार 2000 रुपये ट्रांसफर करने की तैयारी में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर 2022 को यानी मंगलवार को किसानों के खाते में 12 वीं किस्त के तहत 16000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का काम करेंगे.

11 बजे खाते में आएंगे पैसे

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 17 अक्टूबर 2022 को दिन में 11 बजे पीएम किसान की 12वीं किस्त किसानों के खाते में डालेंगे. आपको बता दें कि पीएम मोदी 17 अक्टूबर को देश की राजधानी नयी दिल्ली के मेला ग्राउंड, IARI Pusa में ‘पीएम किसान सम्मेलन 2022’ को संबोधित करने वाले हैं.

Also Read: Aadhaar In News: जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही मिल जाएगा नवजात बच्चे का आधार कार्ड

यदि आपको जानकारी नहीं है तो बता दें कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को सरकार की ओर से नहीं मिल पायेगा. आइए जानते हैं आखिर क्‍यों…

-ऐसा इसलिए क्योंकि ई-केवाईसी अब केंद्र सरकार की ओर से जरूरी कर दिया गया है.

-पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान को दिया जाएगा, जो इस योजना के पात्र किसानों की सूची में आते हैं.

-यदि आपने आवेदन फॉर्म को भरते समय कोई गलती कर दी है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं भी आ सकते हैं.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

-अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर या स्‍मार्टफोन पर ओपन करने की जरूरत है.

-जब ये ओपन हो जाएगा तो इसके बाद यहां पर ‘Beneficiary Status’ वाला ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें. फिर आपको अपने बैंक खाते या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनने की जरूरत है.

-आप इनमें से चुने गये नंबर (आधार नंबर या बैंक खाता संख्या) में से की एक को यहां दर्ज करने का काम करें.

-इतना करने के बाद आपको ‘गेट डाटा’ पर क्लिक करने की जरूरत है. इसके बाद आपके सामने स्टेटस आ जाएगा.

आपको बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्‍त किसानों के खाते में डालती है. अभी किसानों को 12वीं किस्‍त का इंतजार है जो कल खाते में आ जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola