Petrol Diesel Price : पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और मुंबई में सबसे अधिक महंगा, जानें अपने शहर का भाव

Updated at : 10 Dec 2021 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price : पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल और मुंबई में सबसे अधिक महंगा, जानें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Unchanged Today : देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Unchanged Today : सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 10 दिसंबर को भी पेट्रोल-डीजल की दरों में बदलाव नहीं करके देश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है. दिल्ली में पिछले सप्ताह केजरीवाल सरकार ने वैट कम करके पेट्रोल की कीमतों में 8.56 रुपये की कटौती की थी. हालांकि, हालांकि, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते हैं, जबकि देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगी दरों पर बिक रहा है. दिल्ली में पेट्रोल 95.14 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है.

चार महानगरों के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है. देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98  रुपये और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है. यहां पर देश के अन्य शहरों के मुकाबले सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है. हालांकि, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ते हैं. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है. चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर और डीजल 91.43 रुपये लीटर की दर से बेचा जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में घटाया वैट

देश की राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अभी हाल ही में वैट में भारी कटौती करने की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी कम हो गई हैं. दिल्ली में 05 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 95.14 रुपये और डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. देश के चार महानगरों में दिल्ली में सबसे सस्ता और मुंबई में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.

Also Read: Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की दरों में नहीं किया बदलाव, जानिए अपने शहर का भाव
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola