Petrol-Diesel Price: वीकेंड में लॉग ड्राइव पर जाने का है प्लान, पहले देख लें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव
Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 27 Apr 2024 8:01 AM
Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमतों में 1.11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. इस बीच, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया. आज भी तेल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल. मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 77 रुपये की तेजी के साथ 6,988 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 77 रुपये या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,988 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 6.023 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.13 प्रतिशत बढ़कर 89.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस बीच, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया. आज भी तेल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइये जानतें है आपके शहर में क्या है भाव?
देश महानगरों में क्या है तेल का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 97.98 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमतों में 17 पैसे की राहत मिली है. यहां डीजल 92.74 रुपये लीटर बिक रहा है.
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगभग स्थिर है. आज यहां पेट्रोल 105.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.37 रुपये लीटर पर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की लगभग कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.56 रुपये और डीजल 87.66 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा मिला है. यहां पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 97.81 रुपये और डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 92.56 रुपये लीटर हो गया है.
Also Read: खाते में कब आएगा पीएफ का ब्याज? EPFO ने इस सवाल का दिया दिल खुश करने वाला जवाब
कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट
मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










