Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 88 डॉलर के करीब, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें अपडेट

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 02 Apr 2024 8:08 AM

विज्ञापन

Petrol-diesel price

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी है. बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चा तेल के वायदा कीमतों में तेजी आई है. सोमवार को वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.15 प्रतिशत बढ़कर 87.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का दौर जारी है. आज सुबह 7.30 बजे WTI crude Oil 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है. सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 44 रुपये की तेजी के साथ 6,953 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 44 रुपये या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,953 रुपये प्रति बैरल हो गया था. इसमें 6,185 लॉट के लिए कारोबार हुआ था. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई. कच्चे तेल में लगी आग के बीच सुबह छह बजे भारतीय तेल वितरक कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी कर दिया है. हालांकि, कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदाल नहीं किया गया है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल की कीमत में 09 पैसे की राहत मिली है. आज यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.33 रुपये लीटर मिल रहा है.

अन्य शहरों में क्या है आज का भाव

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे की गिरावट के साथ 105.18 रुपये और डीजल 33 पैसे की गिरावट के बाद 92.04 रुपये लीटर हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.69 रुपये लीटर और डीजल 87.81 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपये और डीजल 87.94 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 95.18 रुपये और डीजल 88.03 रुपए लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 97.81 रुपये लीटर और डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव ने फिर तेजी का बनाया रिकॉर्ड, जानें क्या है उछाल के कारण

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola