Petrol-Diesel Price: जियो पॉलिटिक्स ने बढ़ाई कच्चे तेल की टेंशन, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 12 Apr 2024 8:05 AM

विज्ञापन

Petrol-Diesel-Price

Petrol-Diesel Price Today: आज सुबह 7.30 बजे कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. WTI Crude Oil 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल के बीच, मिडिल ईस्ट में टेंशन बढ़ती जा रही है. अमेरिका ईरान को समझाने के लिए लगातार चीन और मिस्र जैसे देशों से बात कर रहा है. दूसरी तरफ, इजरायल के रक्षा मंत्री ने साफ कर दिया कि अगर ईरान उसके क्षेत्र में कार्रवाई करता है तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं. इस बीच, आज सुबह 7.30 बजे कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है. WTI Crude Oil 1.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.89 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. जबकि, Brent Crude Oil 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये गए हैं.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल में इजाफा देखने को मिल रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत 31 पैसे बढ़कर 105.55 रुपये लीटर मिल रहा है. जबकि, डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 92.39 रुपये लीटर हो गयी है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां पेट्रोल 94.65 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 87.76 रुपये लीटर है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 97.81 रुपये लीटर और डीजल 92.56 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: इस सेक्टर की कंपनियों को मिली बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा लाखों का जुर्माना

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola