Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में मिली मामूली राहत, पंजाब से पटना तक बदला पेट्रोल-डीजल का भाव

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 25 Apr 2024 8:00 AM

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आज सुबह गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव देखने को मिला है. वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइये जानतें है आपके शहर में क्या है भाव?

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price Today: इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने की आशंका कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में राहत देखने को मिल रही है. आज सुबह 7.30 बजे WTI Crude Oil 82.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि, Brent Crude Oil 87.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, कल यानी बुधवार को मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल की कीमत 29 रुपये की तेजी के साथ 6,957 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 29 रुपये या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,957 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 5,245 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस दौरान, भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का रेट जारी कर दिया गया. आज भी तेल की कीमतों में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स में परिवर्तन के कारण कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइये जानतें है आपके शहर में क्या है भाव?

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 17 पैसे सस्ता होकर 97.98 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमतों में 17 पैसे की राहत मिली है. यहां डीजल 92.74 रुपये लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. आज यहां पेट्रोल 50 पैसे गिरकर 105.18 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि, डीजल 47 पैसे महंगा होकर 92.04 रुपये लीटर पर बिक रहा है. पंजाब के अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 34 पैसे कम होकर 96.55 रुपये हो गया है. जबकि, डीजल की कीमत 39 पैसे गिरकर 86.60 रुपये लीटर मिल रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की लगभग कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.75 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में आज लोगों को सस्ते पेट्रोल-डीजल का तोहफा मिला है. यहां पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 97.81 रुपये और डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 92.56 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: 1 मई से बदलेंगे पैसों से जुड़े ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा.वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें.इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola