कहीं आपके शहर में तो नहीं बदला दाम? चेक करें 30 जून के पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 30 June 2026
Petrol Diesel Price Today 30 June 2026: फ्यूल भरवाने से पहले 30 जून की नई प्राइस लिस्ट जरूर देख लें. जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का आज का रेट कितना है.
Petrol Diesel Price Today 30 June 2026: 30 जून को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन इसका असर आज घरेलू फ्यूल की कीमतों पर नहीं पड़ा. मंगलवार को ब्रेंट क्रूड करीब 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. ऐसे में अगर आप आज पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें.
आज पेट्रोल का क्या है भाव?
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, जबकि मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. ज्यादातर शहरों में कीमतें स्थिर हैं. हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स की वजह से मामूली बदलाव दर्ज किया गया है.
पेट्रोल रेट टेबल:
| शहर | आज का रेट (₹/लीटर) | कल का रेट (₹/लीटर) | बदलाव |
| रांची | 106.59 | 106.59 | 0.00 |
| देवघर | 104.99 | 104.99 | 0.00 |
| धनबाद | 105.35 | 105.35 | 0.00 |
| जमशेदपुर | 105.75 | 105.28 | +0.47 |
| पटना | 113.37 | 113.37 | 0.00 |
| भागलपुर | 114.37 | 114.37 | 0.00 |
| दरभंगा | 114.16 | 114.16 | 0.00 |
| गया | 114.31 | 114.27 | +0.04 |
| मुजफ्फरपुर | 114.10 | 114.10 | 0.00 |
| लखनऊ | 101.86 | 101.86 | 0.00 |
| नोएडा | 101.96 | 101.96 | 0.00 |
| गुरुग्राम | 102.97 | 102.97 | 0.00 |
| दिल्ली | 102.12 | 102.12 | 0.00 |
| कोलकाता | 113.51 | 113.51 | 0.00 |
| मुंबई | 111.21 | 111.21 | 0.00 |
| चेन्नई | 107.77 | 107.76 | +0.01 |
| बेंगलुरु | 110.82 | 111.68 | -0.86 |
| भोपाल | 114.54 | 114.54 | 0.00 |
डीजल के रेट में क्या बदलाव हुआ?
डीजल की कीमतों में भी आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कुछ शहरों में स्थानीय कारणों से मामूली उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है.
डीजल रेट टेबल:
| शहर | आज का रेट (₹/लीटर) | कल का रेट (₹/लीटर) | बदलाव |
| रांची | 101.71 | 101.71 | 0.00 |
| देवघर | 100.21 | 100.21 | 0.00 |
| धनबाद | 100.55 | 100.56 | -0.01 |
| जमशेदपुर | 100.88 | 100.48 | +0.40 |
| पटना | 99.36 | 99.36 | 0.00 |
| भागलपुर | 100.30 | 100.30 | 0.00 |
| दरभंगा | 100.10 | 100.10 | 0.00 |
| गया | 100.26 | 100.23 | +0.03 |
| मुजफ्फरपुर | 100.05 | 100.05 | 0.00 |
| लखनऊ | 95.36 | 95.36 | 0.00 |
| नोएडा | 95.44 | 95.44 | 0.00 |
| गुरुग्राम | 95.64 | 95.64 | 0.00 |
| दिल्ली | 95.20 | 95.20 | 0.00 |
| कोलकाता | 99.82 | 99.82 | 0.00 |
| मुंबई | 97.83 | 97.83 | 0.00 |
| चेन्नई | 99.55 | 99.55 | 0.00 |
| बेंगलुरु | 98.77 | 99.56 | -0.79 |
| भोपाल | 99.64 | 99.64 | 0.00 |
क्यों नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?
कच्चे तेल की कीमतें अभी भी वैश्विक घटनाक्रम पर निर्भर हैं. आज दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत पर पूरी दुनिया की नजर है. वहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार तेल कंपनियों की अंडर-रिकवरी में भी बड़ी कमी आई है. ऐसे में आज देशभर में फ्यूल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली से रांची तक क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? एक क्लिक में जानिए 29 जून के लेटेस्ट रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










