दिल्ली से रांची तक क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? एक क्लिक में जानिए 29 जून के लेटेस्ट रेट

Updated:
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 29 June 2026

Petrol Diesel Price Today 29 June 2026: 29 जून को जारी पेट्रोल और डीजल के नए रेट चेक करें. जानिए आपके शहर में आज कितना भाव है और किन कारणों से कीमतें तय होती हैं.

Petrol Diesel Price Today 29 June 2026: 29 जून को जारी पेट्रोल और डीजल के नए रेट चेक करें. जानिए आपके शहर में आज कितना भाव है और किन कारणों से कीमतें तय होती हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 29 June 2026: देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. अमेरिका और ईरान के बीच हमले रोकने पर सहमति बनने के बाद सप्लाई को लेकर बनी चिंता कुछ कम हुई है, जिससे बाजार में स्थिरता लौटी है. इसी बीच भारत में तेल कंपनियों ने आज भी फ्यूल के दाम स्थिर रखे हैं. 

क्या है पेट्रोल का ताजा रेट?

आज देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं. केवल कुछ शहरों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर28 जून (₹/लीटर)29 जून (₹/लीटर)बदलाव
रांची106.19106.59+0.40
देवघर104.99104.990.00
धनबाद105.35105.350.00
जमशेदपुर 105.28105.280.00
लखनऊ101.86101.860.00
पटना114.55113.37-1.18
भागलपुर114.37114.370.00
दरभंगा114.16114.160.00
गया114.31114.27-0.04
मुजफ्फरपुर114.10114.100.00
नई दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.51113.510.00
मुंबई111.21111.210.00
चेन्नई107.76107.760.00
गुरुग्राम102.97102.970.00
नोएडा101.96101.960.00
बेंगलुरु111.68111.680.00
भोपाल114.54114.540.00

डीजल की कीमतों में क्या बदलाव हुआ?

डीजल के दाम भी आज ज्यादातर शहरों में स्थिर रहे हैं. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पटना और गया में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि रांची में कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई. 

डीजल रेट टेबल:

शहर28 जून (₹/लीटर)29 जून (₹/लीटर)बदलाव
रांची101.31101.71+0.40
देवघर100.21100.210.00
धनबाद100.55100.550.00
जमशेदपुर 100.48100.480.00
लखनऊ95.3695.360.00
पटना100.4999.36-1.13
भागलपुर100.30100.300.00
दरभंगा100.10100.100.00
गया100.26100.23-0.03
मुजफ्फरपुर100.05100.050.00
नई दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.5599.550.00
गुरुग्राम95.6495.640.00
नोएडा95.4495.440.00
बेंगलुरु99.5699.560.00
भोपाल99.6499.640.00

कच्चे तेल में तेजी क्यों आई?

सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. अमेरिका और ईरान के बीच हमले रोकने पर सहमति बनने और आगे बातचीत की संभावना से बाजार में राहत का माहौल बना. इससे सप्लाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई और कच्चे तेल की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली. 

आखिर पेट्रोल-डीजल के दाम किन बातों पर तय होते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से तय होती हैं. इनमें प्रमुख हैं—

  • इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत. 
  • रुपये और डॉलर की विनिमय दर. 
  • केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी. 
  • राज्यों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT). 

इन्हीं कारणों से अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. 

ये भी पढ़ें: कहीं आपके शहर में तो नहीं बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? एक क्लिक में चेक करें 28 जून का लेटेस्ट रेट 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola