ePaper

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी हैं कीमतें

Updated at : 18 Feb 2022 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में कितनी हैं कीमतें

Economic survey food inflation

Petrol Diesel Price: दिल्ली में आज पेट्रोल प्रति लीटर 95.41 रुपये बिक रहा है. वहीं, दिल्ली में डीजल का दाम आज 86.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत एक सौ रुपये पार है. यहां पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं को राहत दी है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के दामों में आज किसी प्रकार बदलाव नहीं किया है. भारतीय तेल कंपनियों में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. उल्लेखनिय है कि, बीते कई महीनों से देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं.

चार महानगरों में आ क्या है डीजल पेट्रोल की कीमत

बात करें चार महानगरों में आज डीजल और पेट्रोल (Petrol Diesel Price) के कीमत की तो दिल्ली में आज पेट्रोल प्रति लीटर 95.41 रुपये बिक रहा है. वहीं, दिल्ली में डीजल का दाम आज 86.67 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत एक सौ रुपये पार है. यहां पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये लीटर है. जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 101.42 रुपये लीटर और डीजल 91.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

किन राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से उपर

भले की काफी समय से पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel Price) के दाम में बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि, कई शहरों में अभी भी पेट्रोल डीजल के दाम 100 रुपये के पार है. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर समेत कई और शहरों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार चल रहा है. वहीं, बिहार, झारखंड, दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों में कीमत 100 रुपये के नीचे हैं.

आने वाले समय में बढ़ सकते हैं डीजल पेट्रोल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम (Petrol Diesel Price) 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. इस कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में भी इसका असर पड़ सकता है. ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के शॉक मॉडल की माने तो चालू फरवरी महीने के अंत तक कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पहुंचने के बाद अमेरिका और यूरोप में महंगाई करीब 0.5 फीसदी तक बढ़ सकती है. इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पडेगा. सीधे शब्दों में पेट्रोलिय प्रॉडक्ट के दाम बढ़ जाएंगे.

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के आधार पर घरेलू स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की दरों को तय करती हैं. सरकारी तेल कंपनियों में प्रमुख आईओसी की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी की जाती हैं. अपने शहर की दरें जानने के लिए इंडियन ऑयल (आईओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इसके अलावा, आप आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/petrol-diesel-price पर क्लिक करके भी अपने शहर की दरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन