बिहार में पेट्रोल की कीमतों ने मारी छलांग, जानें आज आपकी सिटी में क्या है दाम?

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :17 Apr 2026 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 17 April 2026

फ्यूल नोजल (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 17 April 2026: 17 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. मुंबई में पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि कई शहरों में राहत है. जानें आज आपके शहर के ताजा रेट क्या हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 17 April 2026: आज 17 अप्रैल 2026 को अगर आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हलचल के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज के नए दाम जारी कर दिए हैं. आज मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई है, जबकि देश के कई हिस्सों में दाम स्थिर बने हुए हैं. आइए जानते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है. 

क्या आज आपकी जेब पर बोझ बढ़ा है?

आज पेट्रोल की कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल आज 103.54 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जिसमें कल के मुकाबले 4 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई है. वहीं दिल्ली और कोलकाता में कीमतें स्थिर हैं. बिहार के भागलपुर और पटना जैसे शहरों में आज पेट्रोल के दाम थोड़े चढ़े हुए हैं, जो आम आदमी की चिंता बढ़ा सकते हैं. 

पेट्रोल रेट टेबल 17 अप्रैल 2026:

शहरआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.54+0.04
दिल्ली₹94.770.00
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹100.80-0.10
बेंगलुरु₹102.92-0.07
पटना₹105.54+0.31
भागलपुर₹106.66+0.64
गया₹106.25-0.03
मुजफ्फरपुर₹106.10+0.32
भोपाल₹106.17-0.24
रांची₹97.86-0.23
गुरुग्राम₹95.44-0.04
नोएडा₹94.74-0.16
देवघर₹97.60-0.04
धनबाद₹98.05+0.16
जमशेदपुर ₹97.800.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों का क्या है हाल?

डीजल की बात करें तो आज राहत भरी खबर है. मुंबई में डीजल 90.03 रुपये पर स्थिर है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, बिहार के कुछ शहरों में पेट्रोल की तरह डीजल भी थोड़ा महंगा हुआ है. चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में डीजल के दामों में मामूली गिरावट आई है, जिससे ट्रांसपोर्टर्स को थोड़ी राहत मिल सकती है. 

डीजल रेट टेबल 17 अप्रैल 2026:

शहरआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
दिल्ली₹87.670.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.39-0.09
बेंगलुरु₹90.99-0.07
पटना₹91.78+0.29
भागलपुर₹92.81+0.60
गया₹92.45-0.03
मुजफ्फरपुर₹92.28+0.30
भोपाल₹91.57-0.23
गुरुग्राम₹87.90-0.04
नोएडा₹87.81-0.20
जमशेदपुर₹87.800.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्यों बार-बार बदलते हैं तेल के दाम?

भारत में फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से इंटरनेशनल मार्केट  में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं. जब भी ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल महंगा होता है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में तेल के दाम बढ़ जाते हैं. इसके अलावा केंद्र का एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट (VAT) भी कीमतों को कम या ज्यादा करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: 16 अप्रैल का फ्यूल अपडेट, जानें अपने शहर का क्या हैं पेट्रोल-डीजल रेट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola