लॉकडाउन में राहत के साथ ही पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी, जानें आज का भाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 May 2020 12:33 PM
लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल आया है. सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है, जबकि डीजल की कीमत में 7.10 रुपये बढ़ोतरी की गयी है.
नयी दिल्ली : लॉकडाउन 4.0 के पहले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में उछाल आया है. सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है, जबकि डीजल की कीमत में 7.10 रुपये बढ़ोतरी की गयी है.
रेट लिस्ट के अनुसार मुम्बई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 76.31 रुपये है. वहीं एक लीटर डीजल खरीदने पर 66.21 रुपये प्रति लीटर आपको चुकाना होगा. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73.30 रुपये है. जबकि एक लीटर डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर है.
राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन में राहत के बाद बस चलाने के कयासों के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल कीमत बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये है. वहीं एक लीटर डीजल 69.39 रुपये प्रति लीटर पर है.
Also Read: बिहार और पंजाब में हीरो साइकिल ने शुरू किया उत्पादन, 800 कर्मचारी लौटे काम पर
क्रूड ऑयल में गिरावट– दुनिया भर में लॉकडाउन के कारण क्रूड ऑयल में लगातार गिरावट जारी है. सोमवार को क्रूड ऑयल का डब्ल्यूटीआई 30.07 रहा. क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट का एक बड़ा कारण अमेरिका और रूस के बीच जारी द्वंद भी है.
लॉकडाउन में राहत के बाद बढ़ाई कीमत– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज से लॉकडाउन में राहत दी है. नये निर्देशों के अनुसार कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर आर्थिक गतिविधि शुरू की जा सकती है. साथ ही आज से कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन और कैब की सुविधा भी शुरू हो सकती है.
मांग में कमी– तेल की कीमत में गिरावट का सबसे बड़ा कारण कोरोनावायरस के कारण तेल की मांग में पहले से कमी है, जबकि कीमत की गिरने से स्थिति और बदतर होते जा रही है. विश्व भर में कोरोनावायरस के कारण दो करोड़ बैरल तेल की मांग प्रतिदिन कम हो रही है. तेल कंपनियों को इसका नुकसान उठाना पड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










