Petrol Diesel Price Today: चौथे दिन भी बढ़ गये पेट्रोल- डीजल के दाम, आज क्या है कीमत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2021 8:38 AM
अपनी बाइक या कार से रोज दफ्तर जाने वाला व्यक्ति हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल- डीजल की कीमत से परेशान है. दो दिनों की स्थिरता के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन पिछले चार दिनों से लगातार हो रही पेट्रोल- डीजल बढ़ोतरी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अभी आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी.
आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल – डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. डीजल के दाम में 33 पैसे तो पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 के पार चल गये हैं, तो डीजल भी 100 के आंकड़े को छूने के लिए नजदीक है. देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है.
अपनी बाइक या कार से रोज दफ्तर जाने वाला व्यक्ति हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल- डीजल की कीमत से परेशान है. दो दिनों की स्थिरता के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन पिछले चार दिनों से लगातार हो रही पेट्रोल- डीजल बढ़ोतरी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अभी आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी. सरकारी तेल कंपनियों ने फिर दोनों ईंधन के दाम बढ़ा दिए हैं.
Also Read: Petrol-Diesel Price: घटेगी पेट्रोल की कीमत, जानें ये खबर
पिछले महीने के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई जो अब भी जारी है. बीच में कुछ दिन कीमत स्थिर रहे लेकिन एक फिर हो रही बढ़ोतरी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल पेट्रोल – डीजल की कीमत में कमी की उम्मीद ना के बराबर है. बीते 19 दिनों में ही यह 6.00 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो गया है.
बढ़ी हुई कीमत के बाद देश में पेट्रोल का दाम 106.89 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.78 रुपये व डीजल की कीमत 103.63 रुपये प्रति लीटर है. अगर कोलकाता का रुख करें तो पेट्रोल का दाम 107.44 रुपये जबकि डीजल का दाम 98.73 रुपये लीटर है. चेन्नई में भी पेट्रोल 103.92 रुपये लीटर है, तो डीजल 99.92 रुपये लीटर है.
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.
Also Read: Petrol Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है भाव
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










