Petrol-Diesel Price Today : क्या राज्यों में और होगी पेट्रोल – डीजल की कीमत, जानें आपके शहर में क्या है भाव

पेट्रोल – डीजल की कीमत में आज भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. पेट्रोल – डीजल की कीमत में केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी रियायत के बाद इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.
पेट्रोल – डीजल की कीमत में आज भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. पेट्रोल – डीजल की कीमत में केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी रियायत के बाद इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों के इस फैसले से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है.
अब भी कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार हो चुकी है. जिन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है.
Also Read: Petrol-Diesel Price Today: जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल- डीजल का भाव
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के साथ – साथ खाद्य वस्तुओं की कीमत भी बढ़ने लगी थी. केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी रियायत के बाद पेट्रोल की कीमत में 7 से 8 रुपये तो वहीं डीजल की कीमत में 11 से 13 रुपये की कमी आयी थी. पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमत ने उपभोक्ताओं के बजट पर सीधा असर डाला था. केंद्र सरकार ने इस पर फैसला लिया साथ ही राज्य सरकारों से भी अपील की थी कि इस पर फैसला लें.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर पर है जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर पर है. कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल 89.79 रुपये है. चेन्नई में डीजल 91.43 रुपये और पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर है.
Also Read: पेट्रोल डीजल पर राजनीति के बीच झारखंड को नुकसान, लोग पड़ोसी राज्यों से लेकर आ रहे डीजल
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










