ePaper

Paytm Share: सरकार से एफडीआई मंजूरी मिलने पर 10% उछला पेटीएम का शेयर, अपर सर्किट पर पहुंचा

Updated at : 26 Jul 2024 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
Paytm Share: सरकार से एफडीआई मंजूरी मिलने पर 10% उछला पेटीएम का शेयर, अपर सर्किट पर पहुंचा

पेटीएम के शेयर में जोरदार उछाल

Paytm Share: बीएसई पर पेटीएम के शेयर को 10 फीसदी के अपर सर्किट तक पहुंचने के बाद भी इसका शेयर 998.30 रुपये के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे है. 2024 में अब तक पेटीएम का शेयर 21 फीसदी और पिछले एक साल में 35 फीसदी नीचे आ चुका है.

विज्ञापन

Paytm Share: सरकार की ओर से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद पेमेंट ऐप मुहैया कराने वाली पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर शुक्रवार 26 जुलाई 2024 को 10 फीसदी तक उछल गया. कारोबार के दौरान इसका शेयर अपर सर्किट को छू गया. आठ फरवरी 2024 के बाद पहली बार पेटीएम का शेयर 500 रुपये प्रति शेयर के स्तर को पार किया. बीएसई में पेटीएम का शेयर 10 फीसदी उछलकर 509.05 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

10 फीसदी के अपर सर्किट तक पहुंचा पेटीएम का शेयर

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, समाचार एजेंसी रॉयटर्स की ओर से एक रिपोर्ट आई, जिसमें वित्त मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशन में 50 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश के लिए सरकार की ओर से मंजूरी मिल गई. इस खबर के आने के बाद पेटीएम के शेयरों में धड़ाधड़ तेजी आ गई और बीएसई पर पेटीएम के शेयर 10 प्रतिशत चढ़कर 509.05 रुपये के पर स्तर पर पहुंच गए. इस बढ़त के साथ ही, पेटीएम का शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: Mehndi Price: हरियाली तीज पर मेहंदी रचाने से पहले जान लीजिए असली दाम, ठग नहीं सकेगा दुकानदार

कई महीनों से अटकी पड़ी थी विदेशी निवेश की मंजूरी

मीडिया की खबरों में कहा जा रहा है कि बीएसई पर पेटीएम के शेयर को 10 फीसदी के अपर सर्किट तक पहुंचने के बाद भी इसका शेयर 998.30 रुपये के अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे है. 2024 में अब तक पेटीएम का शेयर 21 फीसदी और पिछले एक साल में 35 फीसदी नीचे आ चुका है. पेटीएम का चीन से जुड़ाव होने की वजह से कई महीनों से विदेशी निवेश पर सरकार की ओर से मिलने वाली मंजूरी अटकी हुई थी. अब मंजूरी मिल जाने के बाद पेटीएम पेमेंट सर्विसेज के व्यावसायिक संचालन को दोबारा शुरू करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक वन नेशन-वन गोल्ड रेट, जल्द लागू करेगी सरकार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola