PayTm Wallet में पड़ा हुआ पैसा अपने बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

How to Transfer Paytm Wallet money in Bank account – अगर आप भी पेटीएम यूजर है और आपके वॉलेट में पैसा पड़ा है, तो उसे वहां से निकाल लेना सही होगा. हम आपको बताते हैं कि आप पेटीएम वॉलेट से अपना पैसा अपने बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं-
Paytm Payments Bank Ban : भारतीय रिजर्स बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर जब से एक्शन लिया है, पेटीएम यूजर्स कंफ्यूजन में हैं. यूजर्स के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पेटीएम वॉलेट पड़े उनके पैसे का क्या होगा. हम आपको बता दें कि आप 29 फरवरी के बाद पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet), फास्टैग (FastAG) या मोबिलिटी कार्ड का उपयोग नहीं कर पाएंगे. ऐसे में अगर आप भी पेटीएम यूजर है और आपके वॉलेट में पैसा पड़ा है, तो उसे वहां से निकाल लेना सही होगा. हम आपको बताते हैं कि आप पेटीएम वॉलेट से अपना पैसा अपने बैंक अकाउंट में कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं-
पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने का नया तरीका
पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना अब और आसान हो गया है. बता दें कि पेटीएम ने हाल ही में अपने वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए एक नया तरीका पेश किया है. इस नये तरीके से बिना किसी चार्ज के अपने पेटीएम वॉलेट से सीधे अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है. पेटीएम ने यह नया तरीका पेश करके अपने यूजर्स को पैसा ट्रांसफर करना बहुत आसान और सुविधाजनक तरीका बना दिया है.
Also Read: FasTAG से लेकर Wallet तक, इस महीने के बाद PayTm पर क्या चलेगा और क्या नहीं? यहां जानिए
पेटीएम क्या है?
पेटीएम एक डिजिटल पेमेंट्स प्लैटफॉर्म कंपनी है, जो ऑनलाइन भुगतान, ई-कॉमर्स और मोबाइल बैंकिंग सर्विस देती है. पेटीएम भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जानेवाले मोबाइल पेमेंट प्लैटफॉर्म में से एक माना जाता है. नोटबंदी के बाद पेटीएम ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल चलन में आ गया.
पेटीएम वॉलेट क्या है?
पेटीएम वॉलेट की बात करें, तो पेटीएम ऐप के जरिये दिया जाने वाला एक डिजिटल वॉलेट है. पेटीएम वॉलेट का इस्तेमाल ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर पेमेंट करने के लिए होता है. यूजर्स अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे जमा करते हैं और फिर उन पैसों का इस्तेमाल किसी भी दुकान या कंपनी में ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए करते हैं. शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट में पेटीएम वॉलेट इस्तेमाल होता है. कई बार ऑफर में मिली रकम भी पेटीएम वॉलेट में पहुंच जाती है.
पेटीएम वॉलेट से पैसा बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में पेटीएम ऐप खोल लेना है
इसके बाद आपको Pay & Send टैब पर टैप करना है
अब आपको Send to Bank ऑप्शन पर टैप करना है
यहां पर आपको अपना बैंक अकाउंट चुन लेना है
अब अपना बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज कर दीजिए
पेटीएम ऐप ऑटोमैटिक IFSC कोड फेच करके आपके बैंक अकाउंट का ब्रांच शो करेगा
अब आपको वॉलेट से जितना अमाउंट बैंक अकाउंट में भेजना है, वो एंटर कर दें
अब आखिर में Send बटन पर टैप कर देना है
अब आपका पैसा वॉलेट से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.
पेटीएम वॉलेट से अपने बैंक अकाउंट को लिंक करने के लिए इन नियमों का पालन करें-
सबसे पहले मोबाइल ऐप में अपना पेटीएम ऐप खोलना है
अब आपको Profile टैब पर टैप करना है
इसके बाद Bank Accounts ऑप्शन पर टैप करें
यहां Add Bank Account ऑप्शन पर टैप करना है
अब अपने बैंक अकाउंट की जानकारी दर्ज करनी है
अंत में Add Account बटन पर टैप करना है
इतना करते ही आपका बैंक अकाउंट आपके पेटीएम वॉलेट से लिंक हो जाएगा.
Also Read: PhonePe, GPay और PayTm पर इस तरह बदलें अपना UPI पिन, जानें आसान स्टेप्स
Also Read: Paytm यूजर न हो परेशान, मार्च में भी काम करेगा एप, स्टेट बैंक ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ! जानें पूरी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










