ePaper

ये क्या, शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हाहाकार? सेंसेक्स ने लगाया 464.22 अंक का गोता

Updated at : 30 Sep 2024 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
ये क्या, शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में हाहाकार? सेंसेक्स ने लगाया 464.22 अंक का  गोता

शेयर बाजार में हाहाकार

Stock Market: एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 में सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में यह 4.67% या 1,861.63 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 37,967.93 अंक पर पहुंच गया.

विज्ञापन

Stock Market: वैश्विक स्तर पर नकारात्मक और क्षेत्रीय स्तर पर मिलेजुले रुख की वजह से सोमवार 30 सितंबर 2024 को शुरुआती कारोबार से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 464.22 अंक की गिरावट के साथ 85,107.63 अंक पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 133.85 अंक फिसलकर 26,045.10 अंक पर अपने कारोबार की शुरुआत की.

बीएसई सेंसेक्स में 23 शेयरों में जोरदार गिरावट

घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 23 शेयरों में जोरदार गिरावट देखी जा रही है. इसमें सबसे अधिक नुकसान एक्सिस बैंक के शेयर को हुआ है. इसका शेयर 1.88% टूटकर 1248.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.

मुनाफे में टाटा स्टील का शेयर

हालांकि, बाजार में आए भूचाल के बीच टाटा स्टील का शेयर 1.89% मुनाफे के साथ कारोबार कर रहा है. इसका शेयर 169.65 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है. इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

एशियाई बाजारों में 4.67% टूटा जापान का निक्केई

एशिया के प्रमुख बाजारों में जापान के निक्केई225 में सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में यह 4.67% या 1,861.63 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 37,967.93 अंक पर पहुंच गया. इसके अलावा, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी भी नुकसान में दिखाई दे रहा है. हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट मुनाफे में कारोबार कर रहे हैं. शुक्रवार को यूरोपीय बाजार सकारात्मक और अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना 0.14% कमजोर होकर 2,654.79 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.49% की बढ़त के साथ 71.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

इसे भी पढ़ें: Gold Rate: एक हफ्ते में 1.6% महंगा हो गया सोना, अपने शहर का जानें आज का रेट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola