ePaper

कोरोना वायरस की वजह से बंगाल में 30 प्रतिशत बढ़ी इंडियन ऑयल के एलपीजी सिलिंडर की मांग

Updated at : 27 Mar 2020 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस की वजह से बंगाल में 30 प्रतिशत बढ़ी इंडियन ऑयल के एलपीजी सिलिंडर की मांग

panic buying increased 30 percent demant of lpg cylinder in west bengal कोलकाता : कोरोना वायरस संकट के बीच देशव्यापी पाबंदी के इस दौर में पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलिंडर की रोज की मांग 30 प्रतिशत बढ़ गयी है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि लोग आने वाले दिनों में गैस सिलिंडर की किल्लत के डर से मांग बढ़ा रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : कोरोना वायरस संकट के बीच देशव्यापी पाबंदी के इस दौर में पश्चिम बंगाल में एलपीजी सिलिंडर की रोज की मांग 30 प्रतिशत बढ़ गयी है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने कहा कि लोग आने वाले दिनों में गैस सिलिंडर की किल्लत के डर से मांग बढ़ा रहे हैं.

अधिकारी ने कहा कि कंपनी बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त कदम उठा रही है. इंडियन ऑयल के अधिकारी ने कहा, ‘पिछले एक हफ्ते में एलपीजी सिलिंडर की मांग में 30 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है.’ राज्य में सिलिंडरों की दैनिक मांग बढ़कर 3.25 लाख हो गयी है, जो सामान्य स्थिति में 2.5 लाख सिलिंडर होती है.

अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक पाबंदी को लेकर अनिश्चितता से जूझ रहे ग्राहकों की खरीद (पैनिक बायिंग) की वजह से सिलिंडर की मांग में यह वृद्धि देखी गयी है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार पश्चिम बंगाल में बढ़ रही है. राज्य में इस महामारी के रोगियों की संख्या 10 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में नयाबाद निवासी जिस व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनका विदेश यात्रा या राज्य से बाहर जाने का हाल का कोई इतिहास नहीं है.

उन्होंने हाल में मिदनापुर में विवाह समारोह में शिरकत की थी और आशंका है कि वहीं पर वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये होंगे.

सूत्रों के मुताबिक, उनका एक निजी अस्पताल के पृथक वार्ड में इलाज चल रहा है और उनके पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा में घर में पृथक रखा गया है. राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola