ePaper

पाकिस्तान को लगा करारा झटका, आईएमएफ ने घटाया आर्थिक वृद्धि दर अनुमान

Updated at : 18 Jan 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Economy

आईएमएफ ने पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाया.

Pakistan Economy: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान की 2025 की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 3% कर दिया है. इसका प्रभाव पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, उसकी आर्थिक चुनौतियां और वैश्विक विकास दर पर दिखाई देगा.

विज्ञापन

Pakistan Economy: पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर करारा झटका लगा है. यह झटका कहीं और से नहीं, बल्कि कंगाली में कर्ज देकर पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था को संभालने वाले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से लगा है. आईएमएफ ने वर्ष 2025 में पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 3% कर दिया है. पाकिस्तान के लिए आर्थिक वृद्धि दर अनुमान में यह संशोधन आईएमएफ की रिपोर्ट ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य अपडेटेड: वैश्विक वृद्धि – विविध और अनिश्चित’ में पेश किया गया है. आईएमएफ के इस कदम के बाद पाकिस्तान को न केवल घरेलू स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

2025 में अनुमान में गिरावट

  • आईएमएफ ने तीन महीने पहले पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 3.2% किया था, जिसे अब 3% कर दिया गया है.
  • वर्ष 2026 के लिए वृद्धि दर 4% रहने का अनुमान है.

पाकिस्तान की आर्थिक चुनौतियां

  • आईएमएफ और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) दोनों ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं जताई हैं.
  • एडीबी ने चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए पाकिस्तान की वृद्धि दर को 3% तक एडजस्ट किया है.
  • देश में मुद्रास्फीति, उच्च ऋण और विदेशी मुद्रा संकट मुख्य चुनौतियां बनी हुई हैं.

वैश्विक वृद्धि परिदृश्य

  • आईएमएफ ने वैश्विक वृद्धि दर को 2025 और 2026 दोनों के लिए 3.3% पर स्थिर रखा है.
  • यह ऐतिहासिक औसत 3.7% से कम है.

इसे भी पढ़ें: आधे भारत के लोग रेगुलर और डायरेक्ट म्यूचुअल फंड को नहीं जानते, जानने पर बन जाएंगे करोड़पति

पाकिस्तान के लिए भविष्य की संभावनाएं

  • आईएमएफ और एडीबी ने मध्यम अवधि में पाकिस्तान के लिए सावधानीपूर्वक आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखा है.
  • बेहतर आर्थिक नीतियों और सुधारों से अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: बजट सेशन में नया आयकर बिल पेश कर सकती है सरकार, जानें पूरी डिटेल

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: निर्मला सीतारमण के बही-खाते से विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य, जानें क्या है उम्मीद

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola