बर्गर किंग ने महिला दिवस के दिन किया विवादित ट्‌वीट, बाद में माफी मांगते हुए हटाया ट्‌वीट

Updated:
विज्ञापन

Burger King : महिला दिवस के अवसर पर बर्गर किंग ने अपनी पाक कला से संबंधित स्कॉलरशिप को बढ़ावा देने और उसमें महिलाओं की भागीदारी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए एक ट्‌वीट किया था जिसमें यह लिखा गया था- Women belong in the kitchen.

विज्ञापन
  • बर्गर किंग ने महिला दिवस के दिन किया विवादित ट्‌वीट

विज्ञापन
  • प्रोफेशनल किचन में महिलाओं की भागीदारी पर उठाये सवाल

  • सिर्फ सात प्रतिशत महिलाएं हेड सेफ

  • Burger King : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बर्गर किंग ने एक ऐसा ट्‌वीट किया जिससे विवाद खड़ा हो गया है और अंतत: माफी मांगते हुए उस ट्वीट को डिलिट कर दिया .

    महिला दिवस के अवसर पर बर्गर किंग ने अपनी पाक कला से संबंधित स्कॉलरशिप को बढ़ावा देने और उसमें महिलाओं की भागीदारी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए एक ट्‌वीट किया था जिसमें यह लिखा गया था- Women belong in the kitchen.

    इस ट्‌वीट के बाद कंपनी को कई काफी ट्रोल किया जाने लगा, जिसके बाद कंपनी ने माफी मांगते हुए उस ट्‌वीट को डिलीट किया और कहा कि यूके में सिर्फ 20 प्रतिशत महिला ही प्रोफेशनल सेफ हैं. यही वजह है कि कंपनी ने उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तरह का ट्‌वीट किया था.

    Also Read: Domestic violence case : ससुराल में पत्नी के साथ हुई मारपीट तो पति होगा आरोपी, सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात

    कंपनी ने सफाई देते हुए कहा कि अमेरिका जैसे देश में भी सिर्फ 24 प्रतिशत महिला ही होटलों में सेफ हैं. अगर हम बात बात हेड सेफ की करें तो आंकड़ा 7 प्रतिशत पर आ जाता है. कंपनी ने न्यूयार्क टाइम्स के प्रिंट एडिशन में अपनी पाक कला की स्कॉलशिप के लिए एक विज्ञापन छापा है जिसमें उन्होंने प्रोफेशनल किचन की चर्चा की है और महिलाओं की उसमें भागीदारी की बात कही है.

    Posted By : Rajneesh Anand

    विज्ञापन

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola