ePaper

नए शिखर से फिसला निफ्टी, बढ़त के साथ सेंसेक्स 76,606.57 अंक बंद

Updated at : 12 Jun 2024 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
नए शिखर से फिसला निफ्टी, बढ़त के साथ सेंसेक्स 76,606.57 अंक बंद

सुबह के कारोबार में नए शिखर पर पहुंचा था सेंसेक्स. फोटो: सोशल मीडिया

Nifty Sleep to New High: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में निफ्टी ने 48.70 अंक या 0.21 फीसदी 23,313.50 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की और सेंसेक्स 147.65 अंक या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 76,604.24 अंक के स्तर पर खुला.

विज्ञापन

Nifty Sleep to New High: घरेलू शेयर बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी बुधवार 12 जून 2024 को अपने नए शिखर से फिसल गया. हालांकि, कारोबार के अंत में यह रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद हुआ, लेकिन सुबह के कारोबार में छूए नए शिखर पर कायम नहीं रह सका. कारोबार के अंत में यह मंगलवार के बंद स्तर 23,264.85 अंक के स्तर से 58.10 अंक या 0.25 फीसदी की बढ़कर 23,322.95 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इसके विपरीत, बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 149.98 अंक चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ.

सुबह के कारोबार में नए शिखर पर पहुंचा था निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में निफ्टी ने 48.70 अंक या 0.21 फीसदी 23,313.50 अंक के स्तर पर अपने कारोबार की शुरुआत की और सेंसेक्स 147.65 अंक या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 76,604.24 अंक के स्तर पर खुला. इसके बाद सुबह के ही कारोबार में करीब 11 बजे के आसपास एनएसई निफ्टी कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने नए शिखर पर पहुंच गया. हालांकि, मंगलवार के कारोबार में निफ्टी 5.65 अंक या 0.02 फीसदी की मजबूती के साथ 23,264.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, सुबह के कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 फीसदी चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा. बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था. मंगलवार 11 जून 2024 को सेंसेक्स 33.49 अंक या 0.04 फीसदी टूटकर 76,456.59 अंक पर बंद हुआ था.

टॉप गेनर शेयर

घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, उनमें एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, कंटेनर कॉरपोरेशन, एचडीएफसी एएमसी, अंबुजा सीमेंट्स, फेडरल बैंक, ओरेकल फाइनांशियल सर्विस, एलएंडटी फाइनांस, सन टीवी नेटवर्क, बैंक ऑफ बड़ौदा, एनएमडीसी, परिमल एंटरप्राइजेज, कोल इंडिया, पावरग्रिड कॉरपोरेशन, गोदरेज प्रॉपर्टीज, एसीसी और आरबीएल बैंक शामिल हैं. वहीं, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख रहा, उनमें पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, मैरिको, यूनाइटेड स्प्रिट, डॉ लाल पैथ लैब, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बायोकॉन और इंटरग्लोब एविएशन शामिल हैं.

और पढ़ें: छठा पूर्ण बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण, नागरिकों का जीवन बनेगा सुगम

एशियाई बाजारों का हाल

दुनिया के दूसरे शेयर बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई, हांगकांग के हैंगसेंग, जकार्ता के जकार्ता कंपोजिट में नरमी का रुख रहा. वहीं, चीन के शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के ताइवान वेटेड में तेजी बनी रही. हालांकि, अमेरिका का डाऊ जोंस भी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. वैश्विक बाजारों में सोना नरमी के साथ 2,313.87 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर यह बढ़त के साथ 71,510 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल मजबूती के साथ 78.78 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 82.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

और पढ़ें: हेलमेट से हटाई जाए जीएसटी, आईआरएफ ने की सरकार से मांग

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola