ePaper

Nifty: निफ्टी ने रचा नया इतिहास, सेंसेक्स ने भी लगाया जोर

Updated at : 12 Jun 2024 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
Nifty: निफ्टी ने रचा नया इतिहास, सेंसेक्स ने भी लगाया जोर

निफ्टी ने रचा नया इतिहास. फोटो: सोशल मीडिया

Stock Market: एनएसई निफ्टी कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा.

विज्ञापन

Nifty: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार 12 जून 2024 को सुबह के कारोबार में तेजी के साथ खुलने वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी ने कारोबार में एक नया इतिहास रच दिया है. उधर, बीएसई सेंसेक्स ने भी तेजी में जोर लगा दिया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे प्रमुख शेयरों की खरीदारी के बीच बुधवार को घेरलू सूचकांकों में शुरुआती सौदों के बाद तेजी आई. निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़ गया.

177 अंक के सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

एनएसई निफ्टी कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया. 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा. बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था.

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

बढ़त भरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई. वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ.

और पढ़ें: सेबी ने डीमैट और म्यूचुअल फंड नियमों दी ढील, नामांकन का ऑप्शन न देने पर खाते नहीं होंगे फ्रीज

दूसरे बाजारों का क्या है हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.44 फीसदी की चढ़कर 82.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे.

और पढ़ें: तीन साल तक फास्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बना रहेगा भारत, 6.7 फीसदी पर स्थिर रहेगी आर्थिक वृद्धि

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola