ePaper

दुनिया भर में आर्थिक राहत पैकेज की खबर से एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

Updated at : 18 Mar 2020 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया भर में आर्थिक राहत पैकेज की खबर से एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक राहत पैकेज देने की खबरों के चलते बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखा गया

विज्ञापन

कोरोना वायरस की महामारी के कारण दुनिया भर के देश आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं. इसका उदाहरण है फ्रांस जो हाल ही में इस कोरोना वायरस के संक्रमण से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिये 45 अरब यूरो के राहत पैकेज की मंगलवार को घोषणा की.

इस संक्रामक बीमारी के प्रकोप के चलते अमेरिका सहित दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के आर्थिक राहत पैकेज देने की खबरों के चलते बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखा गया.

खबर है कि अमेरिका 1,000 अरब डॉलर से अधिक के भारी भरकम राहत पैकेज का ऐलान कर सकता है. इस महामारी के चलते दुनिया के सभी देशों ने अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विश्व आर्थिक मंदी की चपेट में आने वाला है.

कारोबारी मांग पर बेहद नकारात्मक असर पड़ने के चलते उद्योग जगत सरकारों से राहत की मांग कर रहे हैं. ऐसे में मंगलवार को अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने कहा कि सरकार एक राहत पैकेज तैयार कर रही है, जो 1,000 अरब डॉलर तक का हो सकता है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, “हम नहीं चाहते कि लोगों की नौकरी छूटे और उनके पास गुजारे के लिए पैसे न हों.” विभिन्न सरकारों द्वारा राहत पैकेज देने की खबर के कारण एशियाई बाजार तेजी के साथ खुले.

टोक्यो में सुबह 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सिंगापुर और वेलिंगटन में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली. शंघाई में 0.8 प्रतिशत और हांगकांग में 0.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई. दूसरी ओर सिडनी पांच प्रतिशत से अधिक और जकार्ता तीन प्रतिशत तक गिरा. ताइपे और सियोल में भी मंदी देखने को मिली.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola