ePaper

BYJU'S: बायजू मामले से एनसीएलटी के जज ने किया खुद को अलग, दिवाला सुनवाई स्थगित

Updated at : 29 Jul 2024 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
BYJU'S: बायजू मामले से एनसीएलटी के जज ने किया खुद को अलग, दिवाला सुनवाई स्थगित

बायजू दिवाला कार्यवाही मामले के खिलाफ एनसीएलटी में दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित

BYJU'S: बीसीसीआई ने थिंक एंड लर्न द्वारा 158.9 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक के मामले में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत एनसीएलटी का रुख किया था. एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही की अनुमति दी थी.

विज्ञापन

BYJU’S: राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (NCLT) में सोमवार को बायजू (BYJU’S) के संस्थापक बायजू रवींद्रन की थंक एंड लर्न की दिवाला कार्यवाही (Bankruptcy proceedings) के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई. इसका कारण यह है कि इस मामले की सुनवाई शुरू होने से ठीक पहले पीठ के एक सदस्य न्यायाधीश ने खुद को मामले से अलग कर दिया. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब यह मामला नई पीठ के समक्ष जाएगा. इसके बाद ही याचिका पर दोबारा सुनवाई हो सकेगी.

बायजू के मामले की सुनवाई के लिए गठित होगी नई पीठ

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बायजू के संस्थापक बायजू रवींद्रन (BYJU’S Ravindran) की कंपनी के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से पहले एनसीएलटी की पीठ के सदस्य न्यायाधीश के अलग किए जाने के बाद अब यह मामला एनसीएलएटी के चेयरमैन (NCLT Chairman) न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष रखा जाएगा. न्यायमूर्ति अशोक भूषण मामले की सुनवाई के लिए एक अलग पीठ नियुक्त करेंगे.

रवींद्रन ने दिवाला कार्यवाही शुरू करने के फैसले को दी चुनौती

रिपोर्ट में कहा गया है कि रवींद्रन ने एनसीएलटी में शिक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू का संचालन करने वाली थिंक एंड लर्न (Think and Learn) के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी. यह मामला सोमवार को एनसीएलएटी (NCLAT) की चेन्नई स्थित दो सदस्यीय पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था. पीठ में न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा, सदस्य (न्यायिक) और न्यायाधीश जतिन्द्रनाथ स्वैन, तकनीकी सदस्य शामिल थे. न्यायाधीश शरद शर्मा ने सोमवार को मामले से खुद को अलग कर लिया.

बीसीसीआई के वरिष्ठ वकील के तौर पर पेश हुए शरद कुमार शर्मा

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा एनसीएलटी में अपनी नियुक्ति से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वकील के तौर पर काम कर चुके हैं. इस मामले पर उन्होंने कहा कि मैं बीसीसीआई की ओर से वरिष्ठ वकील के तौर पर पेश हुआ हूं. चूंकि, वे इस आदेश के मुख्य लाभार्थी हैं, इसलिए मैं इस पर विचार नहीं कर सकता.

ये भी पढ़ें: Diabetes Medicine: सिर्फ 6 महीने 30 रुपये महंगी हो गई डायबिटीज की दवा, असली कीमत क्या है?

बीसीसीआई ने बायजू के खिलाफ एनसीएलटी का रुख किया

बीसीसीआई ने थिंक एंड लर्न द्वारा 158.9 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक के मामले में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (IBC) के तहत एनसीएलटी का रुख किया था. एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही की अनुमति दी थी. इसके साथ ही, एक अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया था. थिंक एंड लर्न एक समय भारत का सबसे मूल्यवान स्टार्टअप था, जिसकी अनुमानित कीमत 22 अरब अमेरिकी डॉलर थी.

ये भी पढ़ें: IPO: 2 अगस्त से शेयर मार्केट में मचेगा धमाल, ओला के आईपीओ पर भाविश अग्रवाल का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola