एमएसएमई लोन गारंटी स्कीम के तहत बैंकों ने 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए : वित्त मंत्रालय

Updated at : 08 Sep 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
एमएसएमई लोन गारंटी स्कीम के तहत बैंकों ने 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए : वित्त मंत्रालय

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए लायी तीन लाख करोड़ रुपये की आकस्मिक ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने अब तक 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है. वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी. कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ऋण गारंटी योजना की पेशकश की गयी थी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) के लिए लायी तीन लाख करोड़ रुपये की आकस्मिक ऋण गारंटी योजना के तहत बैंकों ने अब तक 1.61 लाख करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है. वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी. कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस ऋण गारंटी योजना की पेशकश की गयी थी.

वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकों ने एमएसएमई के लिए अब तक 1,61,017 .68 करोड़ रुपये के ऋणों को मंजूरी दी है. जबकि तीन सितंबर तक 1,13,713.15 करोड़ रुपये ही ऋण के तौर पर वितरित किए गए. वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सरकारी और निजी बैंकों की 100 प्रतिशत आकस्मिक ऋण गारंटी योजना के तहत तीन सितंबर तक 1,61,017.68 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए गए. जबकि 1,13,713.15 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किए गए.

इस योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 78,067.21 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए जबकि वितरण 62,025.79 करोड़ रुपये रहा. वहीं निजी बैंकों ने 82,950 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए जबकि 51,687 करोड़ रुपये का वितरण किया.

Posted By : Pawan Singh

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola