कोरोना का कहर : बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 1:28 AM

विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण को लेकर वैश्विक बाजार हलकान हैं. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है. गुरुवार को शेयर बाजार के सेंसेक्स ने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखी

विज्ञापन

मुंबई/नयी दिल्ली : कोरोना के संक्रमण को लेकर वैश्विक बाजार हलकान हैं. इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है. गुरुवार को शेयर बाजार के सेंसेक्स ने इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट देखी. सेंसेक्स 2,919.26 अंक यानी 8.18% की गिरावट के साथ 32,778.14 अंक पर बंद हुआ. शेयरों के भाव टूटने से निवेशकों के 11.27 लाख करोड़ रुपये डूब गये. एनएसइ के निफ्टी में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी है. निफ्टी 868.25 अंक गिर कर 9,590.15 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार में यह अंकों के आधार पर इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट है.

इस गिरावट से शेयर बाजार और औद्योगिक जगत मेंे हाहाकार मच गया है. गुरुवार की सुबह सेंसेक्स 34472.5 अंक पर खुला. दोपहर 2:40 बजे पर यह अधिकतम 3,204.30 अंक लुढ़क कर 31,268.8 पर जा पहुंचा था, पर बंद होने के समय बाजार थोड़ा संभला. फिर भी 2919.26 अंक की गिरावट के साथ 32,778.14 पर बंद हुआ. इससे पहले, सेंसेक्स नौ मार्च को 1941 अंक गिर कर बंद हुआ था.

2020 : सेंसेक्स की सात बड़ी गिरावट

गिरावट की तीन बड़ी वजहें

कोरोना के चलते अमेरिका ने 26 यूरोपीय देशों से यात्रा पर बैन लगाया. इसके चलते एक दिन में डाउ जोंस रिकॉर्ड 1464 अंक गिर गया.

125 देश कोरोना वायरस की चपेट में. डब्ल्यूएचओ द्वारा महामारी घोषित करने से दुनियाभर के निवेशक घबराये हुए हैं.

सऊदी अरब और यूएइ ने 10 लाख बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है. इससे तेल के दाम गिर गये हैं.

जापान का निक्की 4.41%, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.87%, हांगकांग का हैंगसेंग 3.66%, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.52% और अमेरिका का डाउ जोंस 5.86% गिर गया.

रुपया

रुपया 60 पैसे गिर कर 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर है. यह रुपये की 17 माह की न्यूनतम दर है.

आगे आया आरबीआइ

आरबीआइ बाजार में नकदी बनाये रखने के िलए दो अरब डॉलर डालेगा.

देश में कोरोना से अब 74 लोग संक्रमित दिल्ली और हरियाणा में महामारी घोषित : भारत में गुरुवार को कोरोना के 14 और मामले सामने आये हैं. अब तक देश में इससे 74 लोग संक्रमित हैं. इसके मद्देनजर सरकार ने 13 मार्च से अगले 35 दिन के लिए दुनिया के किसी भी देश के हर व्यक्ति के वीजा रद्द कर दिये हैं. सिर्फ डिप्लोमैटिक और एम्प्लॉयमेंट वीजा को छूट दी गयी है. सरकार ने कहा है कि अगर जरूरी न हो, तो भारतीयों को विदेशों में जाने से बचना चाहिए. इधर, दिल्ली और हरियाणा की सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है.

एहतियात :

भारत 35 दिन के लिए दुनिया से कटा, डिप्लोमैटिक और एम्प्लॉयमेंट छोड़ कर सभी तरह के वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड

राष्ट्रपति भवन आज से आम लोगों के लिए हुआ बंद

पीएम मोदी बोले- केंद्रीय मंत्री नहीं करेंगे विदेश यात्रा

भारत-द अफ्रीका वन-डे और आइपीएल में दर्शकों पर प्रतिबंध

विश्व पर असर

रूस और यूरोप का मंगल मिशन-2022 तक स्थगित

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सत्र निलंबित

ट्रंप ने यूरोप से यूएस आने वालों पर 30 दिनों तक बैन लगाया

स्पेन की समानता मंत्री आइरीन मोन्टेरो संक्रमित

ट्विटर के कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश

सरकार पूरी तरह से सजग है. लोग बड़े समूह में एकत्र होने से बच कर कोरोना के फैलाव को रोक सकते हैं. घबराहट को ना, सावधानी को हां कहिए. गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचें.

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

शेयर बाजार : एक दिन में झारखंड में लगभग 10 हजार करोड़ का नुकसान : कोरोना वायरस और वैश्विक अनिश्चितता का सीधा प्रभाव भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है. झारखंड में भी निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. बाजार के जानकाराें के अनुसार, झारखंड में एक दिन में लगभग दस हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. एक माह में झारखंड में यह नुकसान लगभग 27 हजार करोड़ रुपये का है. हालांकि शेयर बाजार विशेषज्ञ ललित त्रिपाठी कहते हैं कि काेरोना वायरस और वैश्विक अनिश्चितता के कारण शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. यह हाल अधिक दिनों तक रहेगा, ऐसा प्रतीत नहीं होता है. जो निवेशक लंबे समय तक और जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं, वह अगले चार से छह माह तक निवेश करें, तो अच्छा फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola