ePaper

जेनरेटिव एआई से मालवेयर और जालसाजों के अटैक का खतरा

Updated at : 21 May 2024 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
AI career potions for non coding students

AI career potions for non coding students

Generative AI: रिपोर्ट में चुनावों के समय एआई की मदद से गलत सूचना पर आधारित डीपफेक वीडियो के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई है. इस साल दुनियाभर में 60 से अधिक देशों में चार अरब से अधिक मतदाता अपने नेताओं का चुनाव करने वाले हैं.

विज्ञापन

Generative AI: जेनरेटिव एआई (जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से मालवेयर और जालसाजों के हमले बढ़ने का खतरा अधिक है. आइडेंटिटी प्रोटेक्शन प्लेटफॉर्म साइबरआर्क की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जेनरेटिव एआई संभावनाओं के साथ जोखिम भी लेकर आता है. दुनियाभर के साइबर सुरक्षा दिग्गजों का एक बड़ा हिस्सा इसके नकारात्मक प्रभाव को लेकर पहले से तैयार है.

मालवेयर अटैक और जालसाजी का खतरा अधिक

साइबरआर्क के सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें एआई से नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिसमें एआई-ऑपरेटेड मालवेयर और जालसाजी का खतरा सबसे अधिक है. साइबरआर्क की ‘पहचान सुरक्षा खतरा परिदृश्य रिपोर्ट-2024’ में 18 देशों के 2,400 साइबर सुरक्षा जानकारों के बीच कराए गए सर्वेक्षण पर आधारित है. इसमें पाया गया कि जेनरेटिव एआई के साथ मशीन की पहचान बढ़ने और थर्ड और फोर्थ पार्टी के जोखिम बढ़ने से साइबर लोन का निर्माण जारी है. साइबर लोन का अर्थ कंप्यूटर, सर्वर और एप्लिकेशन जैसे टेक्निकल डिवाइसेस को सही स्थिति में बनाए रखने पर आने वाली लागत से है.

साइबर सुरक्षा में एआई की मदद

रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 99 फीसदी संगठन साइबर सुरक्षा के लिए एआई की मदद लेते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहचान-संबंधी हमलों की मात्रा और इसके ट्रांसफॉर्म्ड यूज में बढ़ोतरी की भी आशंका है. कुशल और अकुशल दोनों तरह के हमलावर एआई-पावर्ड मालवेयर और जालसाजी की अपनी क्षमताएं बढ़ा रहे हैं. कुल 93 फीसदी उत्तरदाताओं को आशंका है कि वित्त वर्ष 2024-25 में उनके संगठनों के लिए एआई-संचालित टूल साइबर जोखिम पैदा कर सकते हैं.

बिना लोन के ईएमआई वसूलना IDFC Bank को पड़ा भारी, अब ग्राहक को देगा 1 लाख रुपये

डीपफेक वीडियो ने भी बढ़ाई चिंता

रिपोर्ट में चुनावों के समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से गलत सूचना पर आधारित डीपफेक वीडियो के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई गई है. इस साल दुनियाभर में 60 से अधिक देशों में चार अरब से अधिक मतदाता अपने नेताओं का चुनाव करने वाले हैं. ऐसे में डीपफेक वीडियो चुनाव परिणाम प्रभावित करने की मंशा रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए पसंदीदा हथियार बन जाते हैं.

Generative AI से क्या खतरे हैं?

Generative AI से मालवेयर और जालसाजी के हमलों में वृद्धि का खतरा है, जिससे सुरक्षा को गंभीर चुनौती मिलती है।

सर्वेक्षण में कितने प्रतिशत प्रतिभागियों ने AI के नकारात्मक प्रभावों की आशंका जताई?

सर्वेक्षण में 93 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि उन्हें AI से नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

साइबर सुरक्षा में AI की भूमिका क्या है?

लगभग 99 प्रतिशत संगठन साइबर सुरक्षा के लिए AI की मदद ले रहे हैं, जिससे हमलों की पहचान और रोकथाम में मदद मिलती है।

डीपफेक वीडियो से क्या चिंताएं हैं?

चुनावों के समय, डीपफेक वीडियो गलत सूचनाओं के प्रसार का एक प्रमुख माध्यम बन सकते हैं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं।

साइबर लोन का क्या अर्थ है?

साइबर लोन का मतलब है टेक्निकल डिवाइसों को सही स्थिति में बनाए रखने के लिए आने वाली लागत, जो जेनरेटिव AI के बढ़ते जोखिम के कारण बढ़ सकती है।

नारायण मूर्ति का मंत्र, कंपनियों को लाभ कमाना है तो करें ये काम, जानें क्या?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola