UIDAI का बड़ा अपडेट! mAadhaar की जगह अब नया Aadhaar App करेगा एंट्री

Maadhaar App Discontinued
mAadhaar App Discontinued: अब आधार से जुड़े कई काम आपके स्मार्टफोन से ही हो जाएंगे. जानिए नया Aadhaar App कैसे mAadhaar से अलग और ज्यादा सुविधाजनक है.
mAadhaar App Discontinued: यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 30 जून से आधार से जुड़ी मोबाइल सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है. अब पुराने mAadhaar ऐप की जगह नया आधार ऐप लोगों के लिए मुख्य प्लेटफॉर्म बनेगा. इस नए ऐप का मकसद आधार से जुड़े कामों को आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्र न जाना पड़े.
UIDAI के मुताबिक, लॉन्च होने के पांच महीने से भी कम समय में इस ऐप को 3.1 करोड़ (31 मिलियन) से ज्यादा डाउनलोड मिल चुके हैं. वहीं, करीब 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर अपडेट किया है और 8.5 लाख यूजर्स ने पता (Address) अपडेट करने की सुविधा का इस्तेमाल किया है.
क्या बदला है नए Aadhaar App में?
नया आधार ऐप पहले के mAadhaar ऐप की तुलना में कई नए फीचर्स लेकर आया है. अब यूजर्स अपने स्मार्टफोन से ही कई जरूरी सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं.
मुख्य सुविधाएं:
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट करना
- आधार में पता (Address) अपडेट करना
- e-Aadhaar डाउनलोड करना
- आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना
- Aadhaar Seva Kendra की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना
- एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करना
यहां देखें इस खबर से जुड़ी UIDAI की अफिशियल एक्स पोस्ट:
mAadhaar App is retiring tomorrow. Download Aadhaar App today for smarter, smoother & simpler experience!
— Aadhaar (@UIDAI) June 29, 2026
Download now – https://t.co/X1ymzxksIZ #mAadhaarApp #AadhaarApp #UIDAI #AadhaarServices pic.twitter.com/e3IfhoLDqB
क्यों खास है यह नया ऐप?
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत फेस ऑथेंटिकेशन और क्यूआर कोड आधारित पहचान साझा करने की सुविधा है. अब पहचान सत्यापित करने के लिए बार-बार आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. यूजर जरूरत के अनुसार केवल जरूरी जानकारी सुरक्षित क्यूआर कोड के जरिए शेयर कर सकेंगे. इससे निजी जानकारी पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रहेगी. फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से यूजर अपनी मौजूदगी की डिजिटल पुष्टि भी कर सकते हैं, जिससे पहचान की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बनती है.
किन जगहों पर होगा इस्तेमाल?
UIDAI इस ऐप को सिर्फ आधार देखने वाले प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखना चाहता. नए आधार ऐप का इस्तेमाल रोजमर्रा की कई सेवाओं में किया जा सकेगा.
इन कामों में मिलेगा फायदा:
| सेवा | कैसे मदद करेगा |
| होटल चेक-इन | डिजिटल पहचान साझा कर सकेंगे |
| अस्पताल में भर्ती | आधार की आसान डिजिटल पुष्टि |
| विजिटर मैनेजमेंट | QR Code से तेज वेरिफिकेशन |
| इवेंट एंट्री | पहचान की आसान जांच |
| गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स का सत्यापन | OVSE QR Code के जरिए डिजिटल वेरिफिकेशन |
अब mAadhaar का क्या होगा?
UIDAI धीरे-धीरे mAadhaar ऐप को हटाकर नए आधार ऐप को बढ़ावा दे रहा है. नया ऐप एंड्रॉयड और ऐप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें: 30 जून से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा सीधा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










