LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर आज से हो गया है सस्ता, एक जनवरी से पहले ही आई खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर आज से हो गया है सस्ता, एक जनवरी से पहले ही आई खुशखबरी

LPG Price Today: कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत कम होने के बाद लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बारे में जानना चाह रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि आपके राज्य में कितने में मिल रहा है घरेलू एलपीजी सिलेंडर

विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है. जी हां…आपने सही सुना…एक जनवरी से पहले ही ये कटौती हो गई है. शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पटना तक एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता हो गया है. हालांकि यह कटौती केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में तेल कंपनियों ने की है. वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 22 दिसंबर यानी आज से दिल्ली में इंडेन कॉमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है. इससे पहले 1796.50 रुपये में यह दिया जा रहा था.

एक दिसंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुआ था इजाफा

कोलकाता की बात करें तो वहां 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1868.50 रुपये में मिल रहा है. एक दिसबंर से 21 दिसंबर तक यह 1908 रुपये में ग्राहकों को दिया जा रहा था. कारोबारी नगरी मुंबई में अब यही सिलेंडर 1749 रुपये के बजाय 1710 रुपये में दिया जा रहा है. चेन्न्ई में आज से एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता होकर 1929 रुपये में दिया जा रहा है. गौर हो कि इस महीने की शुरूआत में यानी एक दिसंबर को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया था. इससे पहले 16 नवंबर के दिन ही 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये से अधिक महंगा हुआ था.

क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर में भी हुआ बदलाव?

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत कम होने के बाद लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बारे में जानना चाह रहे हैं. उनके मन में सवाल आ रहा है कि क्या घरेलू एलपीजी सिलेंडर में भी कुछ बदलाव हुआ है? तो आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर उसी भाव में दिया जा रहा है जिसमें आपको 21 दिसंबर तक मिल रहा था.

Also Read: LPG Cylinder Price Jharkhand: एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी, देखें घरेलू और कमर्शियल दोनों के रेट

घरेलू एपलीजी सिलेंडर कितने में मिल रहा है ?

उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त 2023 को घरेलू एपलीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किए गए थे. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जो अपडेट दिया गया है उसके अनुसार, आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर ही उपभोक्ताओं को दिये जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली में यह 903 रुपये प्रति सिलेंडर है, वहीं कोलकाता में 929 रुपये में यह उपभोक्ताओं को मिल रहा है. कारोबारी नगरी मुंबई में 902.50 रुपये में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर लोगों को उपलब्ध है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola