LPG Price 1 June: एलपीजी सिलेंडर हुआ और सस्ता, देखें आपके शहर में कितनी हो गयी कीमत

एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नजर नहीं आया था. जानें एक जून की कीमत
LPG Price 1 June: एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas) को लेकर महीने के पहले दिन बड़ा अपडेट आया है. जी हां… पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी की कीमत (LPG Latest Rate) अपडेट कर दी हैं. आज यानी 1 जून को LPG सिलेंडर सस्ता किया गया है. हालांकि यह बदलाव केवल कॉमर्शिय सिलेंडर में हुआ है.
यहां चर्चा कर दें कि एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नजर नहीं आया था. आज एक बार फिर तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता किया है. इसके बाद राजधानी में यह सिलेंडर 1773 रुपये पर पहुंच गया है. एक मई 2023 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी और आज भी उपभोक्ताओं को इसी दर पर यह उपलब्ध है.
19 किलो वाला कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर दिल्ली में 1773 रुपये में उपभोक्ताओं को मिल रहा है. आज यानी 1 जून से कोलकता में 1875.50, मुंबई में 1725 और चेन्नई में 1937 रुपये में यह सिलेंडर मिल रहा है. कॉमर्शियल सिलेंडर में आज 83.50 रुपये की और राहत तेल कंपनियों ने दी है.
कोलकाता में सिलेंडर 85 रुपये सस्ता होकर अब 1960.50 रुपये से 1875.50 रुपये पर पहुंच गया है. कारोबारी नगरी मुंबई में 1808.5 रुपये से 83.50 रुपये सस्ता होकर 1725 रुपये पर कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर पहुंच गया है. वहीं, चेन्नई में 2021.50 रुपये से 84.50 रुपये कम होकर 1937 रुपये पर ये ग्राहकों को मिल रहा है.
लेह-1340
आईजोल-1260
भोपाल-1108.5
जयपुर- 1106.5
बेंगलुरू- 1105.5
दिल्ली- 1103
मुंबई- 1102.5
श्रीनगर- 1219
पटना- 1201
कन्या कुमारी- 1187
अंडमान- 1179
रांची- 1160.5
देहरादून- 1122
चेन्नई- 1118.5
आगरा- 1115.5
चंडीगढ़- 1112.5
विशाखापट्टनम- 1111
अहमदाबाद- 1110
शिमला- 1147.5
डिब्रूगढ़- 1145
लखनऊ- 1140.5
उदयपुर- 1134.5
इंदौर- 1131
कोलकाता- 1129
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की समीक्षा करतीं हैं और इसकी कीमत में बदलाव करतीं हैं. इस क्रम में आज यानी एक जून को कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत तेल कंपनियों ने कम की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










