LPG Cylinder Price Hike: रसोई में लग गई आग, एलपीजी सिलेंडर के बढ़ गए दाम, जानें अपने शहर की रेट

Updated:
विज्ञापन
LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike

LPG Cylinder Price Hike:  8 अप्रैल 2025 से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी हुई है. अब दिल्ली में आम उपभोक्ताओं को ₹853 और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ₹550 चुकाने होंगे. यह बढ़ोतरी सोमवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने घोषित की.

विज्ञापन

LPG Cylinder Price Hike: आज यानी मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है. सोमवार,7 अप्रैल को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब दिल्ली में आम उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 803 की जगह 853 रुपए चुकाने होंगे. यानी हर घरेलू सिलेंडर पर 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है.

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी असर

सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत भी 500 रुपए से बढ़ाकर 550 रुपए कर दी गई है. इस योजना के तहत गरीब और ग्रामीण परिवारों को रियायती दर पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं.

पिछली बार कब बदले थे दाम?

इससे पहले 8 मार्च 2024 (महिला दिवस) के मौके पर सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की थी. तब दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 903 रुपए का था, जो घटकर 803 रुपए पर आ गया था. अब एक बार फिर 50 रुपए की बढ़ोतरी से आम जनता पर महंगाई का असर साफ दिखेगा.

अन्य शहरों में क्या हैं नए रेट?

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा)बदलावकमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा)बदलाव
नई दिल्ली₹853.00₹+50.00₹1,762.00₹–41.00
कोलकाता₹879.00₹+50.00₹1,868.50₹–44.50
मुंबई₹852.50₹+50.00₹1,713.50₹–42.00
चेन्नई₹868.50₹+50.00₹1,921.50₹–43.50
गुरुग्राम₹861.50₹+50.00₹1,779.50₹–40.00
नोएडा₹850.50₹+50.00₹1,762.00₹–39.50
बेंगलुरु₹855.50₹+50.00₹1,836.50₹–43.50
भुवनेश्वर₹879.00₹+50.00₹1,907.50₹–44.50
चंडीगढ़₹862.50₹+50.00₹1,781.50₹–41.50
हैदराबाद₹905.00₹+50.00₹1,985.50₹–44.00
जयपुर₹856.50₹+50.00₹1,790.00₹–40.50
लखनऊ₹890.50₹+50.00₹1,884.50₹–39.50
पटना₹942.50₹+50.00₹2,014.00₹–45.00
तिरुवनंतपुरम₹862.00₹+50.00₹1,790.50₹–42.50
Source : Indian Oil Corporation Ltd

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ी

केंद्र सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. हालांकि, आधे घंटे बाद यह भी स्पष्ट किया गया कि इस कदम से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह अतिरिक्त बोझ पेट्रोलियम कंपनियां वहन करेंगी.

Also Read: PF निकालना हुआ आसान, अब चेक या पासबुक की कॉपी नहीं लगेगी, जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola