Lockdown: Coronavirus संकट में चाहिए सरकारी मदद, तो करें ये छोटा सा काम, जानें आधार के संबंध में ये जरूरी बात

Coronavirus महामारी से पूरी दुनिया परेशान है इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने देशव्यापी Lockdown की घोषणा की है जिसके कारण अर्थव्यवस्था का हाल खस्ता है.
कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया परेशान है इसे रोकने के लिए भारत सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है जिसके कारण अर्थव्यवस्था का हाल खस्ता है. इसका सबसे ज्यादा असर श्रमिक वर्ग के लोगों पर नजर आ रहा है जिन्हें दो रोटी के लिए मशक्कत करनी पड रही है. लॉकडाउन में ऐसे लोगों की केंद्र तथा राज्य सरकारें मदद कर रहीं हैं और उनके खातों में सीधे पैसे भेजकर मदद कर रही है.
वैसे रजिस्टर्ड मजदूर जिनके पास अपना खाता है, उन्हें तो पैसा मिल जा रहा है, लेकिन कुछ राज्यों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नकदी की मदद उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिनके बैंक खाते आधार से लिंक्ड पाये जाएंगे. इसके बाद कुछ मजदूरों की मुश्किलें बढ गयीं हैं. आइए आपको बताते हैं कि सरकारी लाभ लेने के लिए आपको करना क्या है. पहले तो आप आधार सीडिंग करें.
आधार कार्ड को बैंक खाता से जोड़ने की प्रक्रिया को आधार सीडिंग कहते हैं जिसके माध्यम से सरकार को अपनी योजनाओं को लागू करने में दिक्कत नहीं होती है. इससे योजनाओं से मिलने वाली सब्सिडी आसानी से ग्राहक के खाते में पहुंचाने का काम किया जाता है.
आधार सीडिंग करना बहुत ही आसान काम है. आप घर बैठे ऑनलाइन बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ सकते हैं. आइए आपको इसकी प्रक्रिया बताते हैं. सबसे पहले इंटरनेट बैंकिग LogIn करें. इसके बाद अपडेट आधार कार्ड डीटेल्स या फिर आधार कार्ड सीडिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. इसके बाद आधार कार्ड नंबर अपडेट कर सब्मिट पर क्लिक करें. बैंक आपसे मोबाइल नंबर कंफर्म करने के लिए कहेगा. आधार अपडेट होने जाने की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पहुंच जाएगी.
एसएमएस द्वारा भी आप आधार नंबर अपने अकाउंट से लिंक करने का काम कर सकते हैं. इसके लिए आपका नंबर बैंक के साथ रजिस्टर होना जरूरी है. स्टेट बैंक के कस्टमर्स आधार नंबर और खाता संख्या लिखकर 567676 पर मैसेज करें. यदि आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड नहीं या फिर आपका आधार पहले से ही लिंक है तो आपके मोबाइल पर बैंक की ओर से रिप्लाई मैसेज के माध्यम से आ जाएगा. यदि आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड है तो अपडेट के संबंध में कन्फर्मेशन का मैसेज आपके मोबाइल में पहुंच जाएगा. आपको बता दें कि कई बैंकों ने अभी एसएमएस से आधार अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है, इसलिए कस्टमर केयर हेल्पलाइन में कॉल करके पहले इस संबंध में पूछ जरूर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










