ePaper

देश में Loan होंगे और सस्ते, इन 3 सरकारी बैंकों ने इंटरेस्ट रेट में की बंपर कटौती

Updated at : 10 Aug 2020 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
देश में Loan होंगे और सस्ते, इन 3 सरकारी बैंकों ने इंटरेस्ट रेट में की बंपर कटौती

होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए एक राहतभरी खबर है. देश के तीन सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों में जबरदस्त कटौती की है. इन तीन सरकारी बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.15 फीसदी तक घटाने का ऐलान किया है. बैंक की नयी दर 11 अगस्त यानी मंगलवार से लागू हो जाएगी.

विज्ञापन

मुंबई : होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए एक राहतभरी खबर है. देश के तीन सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों में जबरदस्त कटौती की है. इन तीन सरकारी बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज पर कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) 0.15 फीसदी तक घटाने का ऐलान किया है. बैंक की नयी दर 11 अगस्त यानी मंगलवार से लागू हो जाएगी.

यूनियन बैंक ने जारी एक बयान में कहा कि उसने एक साल के एमसीएलआर को 7.40 फीसदी से घटाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया है. एक दिन के कर्ज के लिए एमसीएलार 6.80 फीसदी होगी, जबकि तीन महीने और छह महीने की अवधि के लिए यह क्रमश: 6.95 फीसदी और 7.10 फीसदी होगी. बयान के अनुसार जुलाई 2019 के बाद से मानक दर लगातार 14वीं बार घटायी गयी है.

सार्वजनिक क्षेत्र के एक और बैंक आईओबी (इंडियन ओवरसीज बैंक) ने भी सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 0.10 फीसदी तक कटौती करने का ऐलान किया है. आईओबी ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा है कि एक साल के लिए एमसीएलआर 7.75 फीसदी से कम कर 7.65 फीसदी किया गया है. नयी दरें सोमवार से प्रभाव में आ गयी हैं.

Also Read: 7th Pay Commission : ग्रेच्युटी पाने के लिए अब सरकारी कर्मचारियों को नहीं करना होगा 5 साल तक इंतजार

इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने चुनिंदा परिपक्वता अवधि वाले ऋणों के लिए कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी तक की कटौती कर चुका है. पुणे स्थित इस बैंक द्वारा एमसीएलआर में लगातार पांचवीं बार कटौती की गयी है. एक साल की एमसीएलआर को 0.10 फीसदी घटाकर 7.50 से 7.40 फीसद किया गया है. एक दिन की एमसीएलआर को सात से घटाकर 6.80 फीसदी कर दिया गया है.

Also Read: रिटायरमेंट की उम्र में आपको बेहतर पेंशन का विकल्प देती है LIC की यह स्कीम, जानिए कैसे मिलेगा बेहतर रिटर्न

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola