पटरियों पर नहीं, बल्कि पानी में दौड़ेगी यह मेट्रो, 20 रुपये में सफर का आनंद, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
पटरियों पर नहीं, बल्कि पानी में दौड़ेगी यह मेट्रो, 20 रुपये में सफर का आनंद, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Kochi Water Metro ticket price केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया, राज्य के परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांचक समय आने वाला है. यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की महत्वाकांक्षी परियोजना है.

विज्ञापन

Kochi Water Metro: आपने आजतक मेट्रो को पटरियों पर ही दौड़ते हुए देखा है, लेकिन अब मेट्रो को पानी में भी सरपट दौड़ते हुए देख पायेंगे. यही नहीं आप सफर का आनंद किफायती दर पर भी ले पायेंगे. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे संभव है, लेकिन कोच्चि में देश के पहले वॉटर मेट्रो के उद्घाटन के साथ ही यह सपना साकार हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोच्चि वॉटर मेट्रो (केडब्ल्यूएम) को हरी झंडी दिखाई. आइये इसकी खासियत के बारे में जानें.

10 द्वीपों को जोड़ेगी कोच्चि वॉटर मेट्रो

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया, राज्य के परिवहन और पर्यटन क्षेत्रों के लिए रोमांचक समय आने वाला है. यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को जोड़ने वाली केरल की महत्वाकांक्षी परियोजना है. कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं और 38 टर्मिनल के साथ केडब्ल्यूएम की लागत 1,136.83 करोड़ है, जो केरल सरकार और केएफडब्ल्यू द्वारा वित्त पोषित है.

जानें देश की पहली वॉटर मेट्रो की खासियत

  • जाम से मिलेगी लोगों को राहत – देश की पहली वॉटर मेट्रो लोगों को यातायात जाम में फंसे बिना अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी.

  • 20 रुपये में ले पायेंगे वॉटर मेट्रो में सफर का आनंद

  • वॉटर मेट्रो में आप बेहद किफायती दर पर सफर का आनंद उठा पायेंगे. बताया जा रहा है कि वॉटर मेट्रो का किराया कम से कम 20 रुपये होगा. इसके लिए पास भी बनाये जा रहे हैं.

  • वातानुकूलित होगा वॉटर मेट्रो

  • यात्री ‘कोच्चि 1’ कार्ड का इस्तेमाल करके कोच्चि मेट्रो और वाटर मेट्रो दोनों में यात्रा कर सकते हैं.

  • लोग डिजिटल रूप से भी टिकट बुक कर सकते हैं. इसके लिए यात्रियों को कोच्चि वन एप का इस्तेमाल करना होगा.

  • देश का पहला वॉटर मेट्रो बैट्री चालित होगी. इसे इको फ्रेंडली बनाया गया है. हालांकि बैकअप के लिए डीजल से चलने वाले जनरेटर भी वोट में लगाये गये हैं.

  • वॉटर मेट्रो के जरिए केवल 25 मिनट में वायत्तिला से कक्कानाड का सफर तय किया जा सकता है.

  • वॉटर मेट्रो में 100 यात्री बैठ सकेंगे.

  • वोट्स में दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा होगी.

  • महिलाओं के लिए फीडिंग चैंबर और मोबाइल रिचार्ज की सुविधा होगी.

  • वॉटर मेट्रो आठ समुद्री मील प्रति घंटे की गति से चलेंगी.

  • वोट सर्विस 15 मिनट के अंतराल पर दिन में 12 घंटे उपलब्ध रहेगी

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola