Jio Coin: मुकेश अंबानी की डिजिटल करेंसी कैसे खरीदें और कब कमाएं, जानें पूरी जानकारी

Jio Coin
Jio Coin: मुकेश अंबानी का Jio Coin भारत में चर्चा का विषय बन गया है. यह डिजिटल टोकन JioSphere और अन्य Jio ऐप्स में रिवॉर्ड पॉइंट्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. जानें इसे कैसे खरीदें, कब कमाएँ और मार्केट कैप की पूरी जानकारी.
Jio Coin: मुकेश अंबानी का Jio Coin अब क्रिप्टो वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गया है. शुरू में इसे क्रिप्टोकरेंसी माना गया था, लेकिन रिलायंस ने अभी तक इसके वास्तविक उद्देश्य को स्पष्ट नहीं किया है. अब यह साफ हो रहा है कि Jio Coin असल में रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं, जिन्हें Jio के प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग या सर्विसेज के लिए रिडीम किया जा सकता है.
Jio Coin क्या है
JioSphere वेब ब्राउजर में “JioCoin” नाम का एक टोकन है, जो Polygon ब्लॉकचेन पर काम करता है. यह गिफ्ट-आधारित टोकन यूज़र्स को सरल और सुरक्षित क्रिप्टो अनुभव देता है. JioCoin को JioSphere में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के साथ इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यह नए यूजर्स के लिए भी आसान और सुलभ बन गया है.
हालांकि, रिलायंस ने अभी तक JioCoin की विशेषताएं और उपयोग पूरी तरह से घोषित नहीं किए हैं, जिससे लोगों में उत्सुकता बढ़ी है. इसे भारत की होमग्रोन डिजिटल करेंसी माना जा रहा है.
Jio Coin की कीमत और मार्केट कैप
“Wallet Investor” के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को एक Jio Coin की कीमत लगभग ₹29.05 थी. इस डिजिटल करेंसी का मार्केट कैप ₹51,04,060 था और कुल उपलब्ध टोकन की संख्या 1,908,130 है.
Jio Coin कैसे कमाएं
Jio Coin का इस्तेमाल मोबाइल रिचार्ज, शॉपिंग डिस्काउंट और अन्य सेवाओं के लिए किया जा सकता है. यूज़र्स Jio के विभिन्न ऐप्स जैसे JioSphere, Jio Mart, Jio Cinema, My Jio के माध्यम से JioCoin कमा सकते हैं.
- स्टेप-1: सबसे पहले JioSphere ब्राउजर डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
- स्टेप-2: अपने Jio नंबर से साइन अप करें.
- स्टेप-3: अब आपको Jio Coin वॉलेट का एक्सेस मिलेगा.
- स्टेप-4: लॉगिन करें और JioCoin कमाना शुरू करें.
यूजर्स JioSphere ब्राउजर को Android, iPhone, Windows PC या MacBook पर इस्तेमाल करके भी JioCoin कमा सकते हैं. इसके अलावा Jio के अन्य ऐप्स जैसे Jio Mart, Jio Cinema और My Jio के जरिए भी इसे अर्जित किया जा सकता है.
क्यों है यह क्रिप्टो उत्सुकता का केंद्र
Jio Coin ने भारतीय क्रिप्टो मार्केट में नई उम्मीदें जगाई हैं. सरल उपयोग और Jio प्लेटफॉर्म से जुड़ी रिवॉर्ड स्कीम इसे खास बनाती है. हालांकि, JioCoin अभी पूरी तरह क्रिप्टोकरेंसी नहीं है, लेकिन इसे डिजिटल रिवॉर्ड टोकन के रूप में उपयोग करना आसान और सुरक्षित है.
Also Read : भारतीय शेयर बाजार में तेजी, US Fed की दर कटौती से निवेशकों में उत्साह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










