IRCTC/ Indian Railways Latest Updates : इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू, दशहरा-दिवाली-छठ में घर जाना हुआ अब और आसान, जानें लेटेस्ट अपडेट
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Oct 2020 7:15 AM
IRCTC/Indian Railways : दशहरा, दीपावली और छठ त्योहारों (dashara, diwali, chhath special trains) को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी...train ticket booking.. tatkaal booking.. here full list time and table
IRCTC/Indian Railways : यदि आप त्योहार के सीजन में घर जाना चाहते हैं तो यह खबर आके लिए खास है. जी हां… पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा है कि दशहरा, दीपावली और छठ त्योहारों (dashara, diwali, chhath special trains) को देखते हुए यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी, जो 156 फेरे लगाएंगी.
डब्ल्यूआर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इन 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों में से पांच जोड़ी ब्रांदा टर्मिनस से, दो-दो जोड़ी इंदौर और उधना से वहीं एक-एक जोड़ी ओखा, पोरबंदर और गांधीधाम स्टेशनों से चलेंगी. विज्ञप्ति के अनुसार कि सभी रेलगाड़ियां विशेष रेलगाड़ियों के तौर पर चलाई जाएंगी और उनका विशेष किराया होगा. ये रेलगाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित होंगी और इनके लिए बुकिंग 17 से 22 अक्टूबर के बीच प्रारंभ हो जाएगी. पश्चिम रेलवे ने 12 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों चलाने से जुड़ी हर Hindi News अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलेंगी ट्रेनें : आपको बता दें कि झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में 196 जोड़ी नयी ट्रेनें चलायी जायेंगी. दुर्गापूजा से पहले चलनेवाली इन ट्रेनों को ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन’ का नाम दिया गया है. 20 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच चलनेवाली इन ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे बोर्ड ने गत मंगलवार को जारी कर दी है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग रेलवे जोन से मिले प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. इनमें झारखंड से चलनेवाली नौ ट्रेनें भी शामिल हैं. झारखंड से चलनेवाली ट्रेनों में बहुप्रतीक्षित रांची-जयनगर, रांची-पटना, रांची-हावड़ा और टाटा-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे बोर्ड ने हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, हटिया-यशवंतपुर, आनंद विहार टर्मिनल से रांची, टाटा-यशवंतपुर और टाटा-पटना एक्सप्रेस को भी चलाने की स्वीकृति दे दी है.
अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेनों को हरी झंडी : उधर, बिहार एवं पश्चिम बंगाल से भी अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेनों को हरी झंडी दे दी गयी है. सियालदह से जयनगर, न्यू जलपाईगुड़ी एवं जम्मूतवी के लिए ट्रेन को मंजूरी दी गयी है. वहीं, हावड़ा से रक्सौल के बीच चलनेवाली ट्रेन को भी स्वीकृति दी गयी है. इन ट्रेनों में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही लोग यात्रा कर सकेंगे.
‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ सहित कई ट्रेन सेवाएं रद्द : नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ सहित कई ट्रेन सेवाएं किसान आंदोलन के कारण रद्द कर दी गई हैं. किसान आंदोलन के बंद होते ही सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










