IPO News: पैजसन एग्रो इंडिया को बीएसई से आईपीओ की मंजूरी, 57 करोड़ जुटाने की तैयारी

IPO News
IPO News: पैजसन एग्रो इंडिया को बीएसई से एसएमई श्रेणी में आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है. कंपनी 63 लाख से अधिक नए शेयर जारी कर लगभग 57 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसका उपयोग विजयनगरम में दूसरा काजू प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने और कॉर्पोरेट जरूरतों में किया जाएगा.
IPO News: काजू प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में तेजी से उभर रही पैजसन एग्रो इंडिया लिमिटेड को बीएसई लिमिटेड की ओर से उसके प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.यह निर्गम बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के उद्देश्य से लाया जा रहा है, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को पूंजी बाजार से धन जुटाने में सहायता मिलती है. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार कंपनी 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 63.09 लाख से अधिक नए इक्विटी शेयर जारी करेगी.इस IPO के माध्यम से कंपनी को लगभग 57 करोड़ रुपये की पूंजी मिलने की उम्मीद है.
नए प्लांट और विस्तार योजनाओं में उपयोग होगी जुटी पूंजी
कंपनी जुटाई गई राशि को मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दूसरा काजू प्रोसेसिंग प्लांट लगाने करने में खर्च करेगी. इसके अलावा, कुछ धनराशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए भी उपयोग की जाएगी.नए प्लांट से उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. 2021 में स्थापित पैजसन एग्रो इंडिया घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए कच्चे काजू को उच्च गुणवत्ता वाली खाने योग्य काजू गिरी में बदलने का काम करती है.कंपनी की उत्पाद श्रृंखला न केवल भारतीय बाजारों में लोकप्रिय है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक भी पहुंच रही है.
भारत दुनिया के प्रमुख काजू प्रसंस्करण देशों में शामिल है, ऐसे में पैजसन एग्रो का विस्तार इस सेक्टर को और मजबूत करेगा.आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण के माध्यम से कंपनी आने वाले वर्षों में अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने और प्रीमियम काजू उत्पाद उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है.
Also Read : टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव ! Married Couples को मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










