IndiGo Flight: कोलकाता जा रहा इंडिगो का विमान पक्षी से टकराया, बड़ा हादसा टला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Sep 2025 3:05 PM
इंडिगो विमान
IndiGo Flight: इंडिगो का विमान मंगलवार को हादसे का शिकार होने से बच गया. नागपुर से कोलकाता जा रहा विमान सुबह उड़ान भरने के साथ ही पक्षी से टकरा गया. जिसके बाद एहतियात के तौर पर हवाई अड्डे पर लौट आया.
IndiGo Flight: अधिकारी ने बताया कि 160 से 165 यात्रियों को ले जा रहे विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर एहतियात के तौर पर लौटना पड़ा. पक्ष से टकराने की घटना के बाद उड़ान रद्द कर दी गई है.
विमान के आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव की आवश्यकता
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया, “2 सितंबर 2025 को नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 812 उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पक्षी से टकरा गई. एहतियात के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस मोड़ने का फैसला किया और विमान नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया. विमान के आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव की आवश्यकता के कारण, उड़ान को आज के लिए रद्द कर दिया गया है.”
28 अगस्त को भी तकनीकी कारण से सूरत-दुबई फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था
गुजरात के सूरत से दुबई जा रहे इंडिगो के एक विमान को 28 अगस्त को तकनीकी खराबी आने पर अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया था. विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे. हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया, “विमान लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में नहीं उतारा गया था. बाद में इंडिगो ने यात्रियों के लिए एक और विमान का इंतजाम किया और फिर दुबई के लिए रवाना हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










