India Pakistan War : भारत-पाक तनाव के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा बयान, घबराएं नहीं, देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल स्टॉक मौजूद

Updated:
विज्ञापन
Indian Oil Corp

Indian Oil Corp

India Pakistan War : इंडियन ऑयल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “#IndianOil के पास देशभर में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और हमारी सप्लाई लाइन सामान्य रूप से काम कर रही है. घबराने की जरूरत नहीं है. पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी सभी आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि देश में कहीं भी पेट्रोल, डीज़ल या एलपीजी की कोई कमी नहीं है. कंपनी ने अपील की है कि लोग घबराकर ईंधन स्टेशनों पर भीड़ न लगाएं.

पर्याप्त स्टॉक, सप्लाई लाइन सामान्य

इंडियन ऑयल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “#IndianOil के पास देशभर में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और हमारी सप्लाई लाइन सामान्य रूप से काम कर रही है. घबराने की जरूरत नहीं है. पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी सभी आउटलेट्स पर आसानी से उपलब्ध हैं.” कंपनी ने कहा कि लोग अनावश्यक भीड़ से बचें ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर कोई दबाव न पड़े और सभी को समय पर ईंधन मिलता रहे.

जनता से संयम बरतने की अपील

इंडियन ऑयल ने आगे कहा, “हमें बेहतर सेवा देने में सहयोग करें—शांत रहें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों की ओर न भागें. इससे सप्लाई चैन स्थिर बनी रहेगी और सभी को सुगम रूप से ईंधन मिलता रहेगा.” कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर ईंधन की संभावित कमी को लेकर कई अफवाहें फैल रही थीं.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हालात तनावपूर्ण

गौरतलब है कि भारत द्वारा हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और POK (पाक अधिकृत कश्मीर) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी. इसके बाद गुरुवार रात पाकिस्तान ने एलओसी पर उरी, कुपवाड़ा, त��गधार और कर्नाह सेक्टरों में भारतीय सेना और नागरिक ठिकानों पर फायरिंग की, जो कि सीज़फायर उल्लंघन है. इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

Also Read: India Pakistan War : पाकिस्तान को चीन ने दिया झटका! लिन जियान ने कहा– हम आतंकवाद के खिलाफ

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola