गुजरात के हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर आयकर का छापा, 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का खुलासा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2021 1:51 PM

विज्ञापन

आयकर अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया गया.

विज्ञापन

नई दिल्ली : आयकर विभाग ने शनिवार को गुजरात के एक हीरा कारोबारी के 23 ठिकानों पर छापेमारी करके करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का खुलासा किया है. आयकर विभाग की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गुजरात का यह कारोबारी हीरा की मैन्युफैक्चरिंग और उसका निर्यात का काम करता है. आयकर विभाग ने सूरत, नवसारी, मोरवी, वांकानेर और मुंबई स्थित 23 ठिकानों पर छापेमारी की है.

आयकर अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया गया. इस दौरान दस्तावेजों इत्यादि की तलाश में 518 करोड़ रुपये मूल्य के हीरों की अघोषित खरीद-फरोख्त पकड़ी गई.

अधिकारियों ने दावा किया कि इस अघोषित खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों और आंकड़ों को गुप्त जगहों पर छिपा कर रखा गया था. इनकी देख-रेख का जिम्मा कारोबारी के कुछ ‘विश्वास पात्र कर्मचारियों’ के पास था.

Also Read: इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई : चेन्नई की आईटी कंपनी पर मारा छापा, 1 हजार करोड़ की ब्लैकमनी और बेनामी संपत्ति की मिली जानकारी

आयकर विभाग के बयान के मुताबिक हीरों के इस अघोषित व्यापार के पैसों का कारोबारी ने प्रॉपर्टी और स्टॉक मार्केट में निवेश किया. वहीं छापे के दौरान विभाग ने बड़ी मात्रा में 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की अघोषित ज्वैलरी और नकदी भी जब्त की है. साथ में 8900 कैरट के हीरे जिनका मूल्य 10.98 करोड़ रुपये है, उन्हें भी जब्त किया गया है. विभाग ने कारोबारी से जुड़े लॉकरों की पहचान भी कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola