Income Tax: फर्जी ITR घोटाले पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 ठिकानों पर जांच शुरू

Income Tax
Income Tax: आयकर विभाग ने फर्जी कटौती और रिफंड दावों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की है. 150 से अधिक ठिकानों पर छापे में संगठित रैकेट का खुलासा हुआ है. विभाग ने 1,045 करोड़ रुपये के झूठे दावे वापस लिए और अब सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
Income Tax: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि कुछ ITR तैयार करने वाले और अन्य बिचौलिये मिलकर संगठित रूप से फर्जी रिटर्न दाखिल कर रहे थे. ये लोग मनगढ़ंत छूट, फर्जी दस्तावेज और गलत TDS रिटर्न के जरिए ज्यादा से ज्यादा रिफंड का दावा करते थे.
AI, डेटा इंटेलिजेंस और ग्राउंड रिपोर्ट का हुआ इस्तेमाल
विभाग ने संदेहास्पद गतिविधियों की पहचान के लिए थर्ड-पार्टी सोर्स से प्राप्त वित्तीय डेटा, जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी और एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों का सहारा लिया. इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और मध्यप्रदेश में तलाशी और जब्ती अभियान चलाए गए, जहां से महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिले.
किन धाराओं का हुआ दुरुपयोग?
CBDT के अनुसार, ITR में जिन आयकर धाराओं का सबसे ज्यादा दुरुपयोग हुआ है, वे हैं:
धारा 10(13A), 80GGC, 80E, 80D, 80EE, 80EEB, 80G, 80GGA, और 80DDB. इन धाराओं के तहत बिना उचित प्रमाण के छूट का दावा किया गया, जिनमें मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs), सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSUs), सरकारी कर्मचारियों, शिक्षाविदों और उद्यमियों तक को शामिल पाया गया है.
कैसे होता है यह फर्जीवाड़ा? (Income Tax)
बिचौलिये टैक्सपेयर को ज्यादा रिफंड दिलाने का लालच देते हैं. बदले में कमीशन लेते हैं.
ITR दाखिल करते वक्त फर्जी ईमेल आईडी बनाई जाती है, जिससे आधिकारिक नोटिस टैक्सपेयर तक नहीं पहुंचते.
Also Read: UP, बिहार में क्या चल रहा है आज 15 जुलाई 2025 को पेट्रोल डीजल के रेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










