UP, बिहार में क्या चल रहा है आज 15 जुलाई 2025 को पेट्रोल डीजल का रेट

Updated:
विज्ञापन

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के रेट हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते है, हर दिन आपके शहर के रेट बदल जाते है. ऐसे में आप घर से निकलने से पहले रेट जरुर चेक कर लें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीज��� के रेट हर दिन अपडेट होते है. आज 15 जुलाई 2025 को बिहार में पेट्रोल सस्ता हुआ है, तो नोएडा में मंहगा. दिल्ली, मुंबई जैसे महानागरो में क्या रेट चल रहा है. आइए जानते हैं यहां.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार में पेट्रोल डीजल के रेट

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 28 पैसे बढ़त के साथ 105.43 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 27 पैसे चढ़कर 91.69 रुपये लीटर बिक रहा है.

UP में पेट्रोल डीजल के रेट

UP के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.75 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल 19 पैसे गिरा और 87.78 रुपये लीटर पहुंच गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 19 पैसे बढ़त के साथ 94.64 रुपये लीटर पहुंच गया और डीजल 21 पैसे बढ़कर 87.41 रुपये लीटर बिक रहा है.

बीते 24 घंटे में कच्‍चे तेल की कीमतें थोड़ी नीचे आई हैं. ब्रेंट क्रूड का भाव 69.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी गिरावट के साथ 66.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया है.

जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • गाजियाबाद में पेट्रोल 94.64 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर है.
  • नोएडा में पेट्रोल 94.75 रुपये और डीजल 87.78 रुपये प्रति लीटर है.
  • पटना में पेट्रोल 105.43 रुपये और डीजल 91.69 रुपये प्रति लीटर है.

Also Read: खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती, थोक मंहगाई 20 महीने के नीचले स्तर पर, आम आदमी हुए खुश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन