ePaper

LIC में अगर आपका भी पैसा बेकार पड़ा है तो ऐसे करें निकासी, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Updated at : 28 Jan 2021 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
LIC में अगर आपका भी पैसा बेकार पड़ा है तो ऐसे करें निकासी, यहां जानें पूरा प्रोसेस

LIC Policy Revival Updates: भारतीय जीवन बीमा निगम के पास ऐसे करोड़ों रुपये पड़े हुए हैं, जिसे कोई भी क्लेम नहीं कर रहा है. ये पैसे वैसे पॉलिसी के पैसे हैं, जिन पॉलिसी को आगे चलाया नहीं गया और पॉलिसी होल्डर उसे भूल चुके हैं. कई बार लोग नयी पॉलिसी खरीद तो लेने हैं, लेकिन उसे आगे चला नहीं पाते. ऐसे में पॉलिसी होल्डर यही समझते हैं कि अब उनका पैसा वापस नहीं होगा और वह जब्त हो गया. ऐसे में एलआईसी ऐसी सुविधा दे रहा है, जिसमें वैसे पैसे निकाले जा सकेंगे.

विज्ञापन

LIC News: भारतीय जीवन बीमा निगम के पास ऐसे करोड़ों रुपये पड़े हुए हैं, जिसे कोई भी क्लेम नहीं कर रहा है. ये पैसे वैसे पॉलिसी के पैसे हैं, जिन पॉलिसी को आगे चलाया नहीं गया और पॉलिसी होल्डर उसे भूल चुके हैं. कई बार लोग नयी पॉलिसी खरीद तो लेने हैं, लेकिन उसे आगे चला नहीं पाते. ऐसे में पॉलिसी होल्डर यही समझते हैं कि अब उनका पैसा वापस नहीं होगा और वह जब्त हो गया. ऐसे में एलआईसी ऐसी सुविधा दे रहा है, जिसमें वैसे पैसे निकाले जा सकेंगे.

ऐसा केवल एलआईसी के साथ ही नहीं हुआ है. एलआईसी के साथ-साथ देश में कई और भी प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां हैं, जिनके खाते में करोड़ों रुपये ऐसे ही पड़े हैं जिसे कोई क्लेम करने वाला नहीं है. एलआईसी के खाते में पड़ा पैसा डेथ क्लेम, सरवाइवल बेनिफिट्स, प्रीमियम रिफंड, इनडेमनिटी क्लेम या मैच्योरिटी क्लेम के रूप में जमा हैं, जिसे लोग जमा करने के बाद भूल चुके हैं.

अगर आपने भी कभी एलआईसी से पॉलिसी ली है और आपका पैसा एलआईसी के पास बेकार पड़ा है तो आप उस पैसे को निकाल सकते हैं. हालांकि इन पैसों को वापस पाने के लिए कुछ निश्चित अवधि होती है, इसके बाद इस पैसे को अनक्लेम्ड प्रॉपर्टी या बिना दावे की संपत्ति घोषित कर दी जाती है. आप ऑनलाइन भी यह पता करते सकते हैं कि एलआईसी के पास आपका कितना पैसा जमा है.

Also Read: Gold And Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका, जानें आज क्या है रेट

इसके लिए आपको एलआईसी ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां अलक्लेम्ड पॉलिसी ड्यूज पर क्लिक कर आप यह जान सकते हैं कि आपका कितना पैसा एलआईसी के खाते में जमा है. https://licindia.in/Bottom-Links/Unclaimed-Policy-Dues इस लिंक पर क्लिक कर आप सीधे उस पेज पर पहुंच जाते हैं, जहां आपको अनक्लेम्ड पैसे की जानकारी मिल सकती है.

इस पेज पर जाने के बाद आपको अपने पॉलिसी का डिटेल्स भरना होगा और इसके बाद आपको यह जानकारी मिल जायेगी कि एलआईसी में आपका कितना पैसा जमा है. इसमें पॉलिसी नंबर, जन्मतिथि और पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी. सबसे ऊपर पॉलिसी नंबर, उसके बाद अपना नाम, फिर उसके नीचे अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. अंत में आपको अपना पैन नंबर देना होगा और फिर सबमिट करने के बाद आपको अपने पैसे जी जानकारी मिल जायेगी.

इन पैसों को ऑनलाइन भी क्लेम किया जा सकता है. पैसा निकालने के लिए एलआईसी ने भी एक स्पेशल कैंपेन भी चलाया है. यह कैंपेन रिवाइवल के लिए है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने पॉलिसी लेकर कुछ दिन चलाया है और फिर इसे नहीं चला पाये हैं तो आप इसे रिवाइव करा सकते हैं. यह कैंपेन 6 मार्च 2021 तक चलेगा. इस संबंध में और भी ज्यादा जानकारी ब्रांच ऑफिस से ली जा सकती है.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola