ePaper

ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड धारक कृपया ध्यान दें! 1 जुलाई से हटने जा रहे ये चार्ज

Updated at : 11 Jun 2024 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड धारक कृपया ध्यान दें! 1 जुलाई से हटने जा रहे ये चार्ज

PM Modi takes charge of office

ICICI Bank Credit Card Charge: ईसीआईसीआई बैंक ने नकद निकासी की सीमा क्रेडिट कार्ड सीमा के 20 फीसदी से 40 फीसदी तक निर्धारित की है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके क्रेडिट की सीमा 1 लाख रुपये है, तो आप 20,000 से 40,000 रुपये तक निकाल सकते हैं.

विज्ञापन

ICICI Bank Credit Card Charge: प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक कृपया ध्यान दें. आपके लिए एक जरूरी खबर है और वह यह है कि अगर आपके पास इस बैंक का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 1 जुलाई 2024 से कुछ जरूरी सेवाओं के लिए चार्ज हटने जा रहा है. बैंक ने अभी से ही अपने ग्राहकों को ई-मेल के जरिए इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है.

1 जुलाई से हट जाएगा आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड का चार्ज

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजे ई-मेल में कहा है कि आपको सूचित किया जाता है कि आने वाले दिनों में आपके क्रेडिट कार्ड के चार्जेज में बदलाव किया जाएगा. नया नियम 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हो जाएगा.

किन-किन सर्विस के चार्ज हटेंगे

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ई-मेल में जानकारी दी है कि 1 जुलाई 2024 से स्लीप के लिए प्रति स्लीप आपको 100 रुपये का भुगतान नहीं करना होगा. इसके अलावा, चेक/कैश पिकअप के लिए आपको 100 रुपये प्रति कैश पिकअप का पेमेंट नहीं करना पड़ेगा. वहीं, डायल-ए-ड्राफ्ट-ट्रांजेक्शन फीस के तौर पर ड्राफ्ट की गई रकम के तीन फीसदी या फिर अधिकतम तीन सौ रुपये नहीं लगेंगे. शहर से बाहर चेक प्रोसेसिंग फीस के तौर पर चेक वैल्यू का एक फीसदी या फिर अधिकतम 100 रुपये नहीं वसूले जाएंगे. वहीं, तीन महीने के डुप्लिकेट बैंक स्टेटमेंट के लिए 100 रुपये भुगतान नहीं करने होंगे. कार्ड रिप्लेसमेंट के तौर पर सभी कार्डों के लिए 200 रुपये देने पड़ेंगे. इसके अलावा, एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड के लिए 3500 रुपये चार्ज लगेगा.

और पढ़ें: पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी, चेक करें अपना अकांउट

क्रेडिट कार्ड से नकदी निकासी का लिमिट कितना

बताते चलें कि आईसीआईसीआई बैंक ने नकद निकासी की सीमा क्रेडिट कार्ड सीमा के 20 फीसदी से 40 फीसदी तक निर्धारित की है. इसका मतलब यह है कि अगर आपके क्रेडिट की सीमा 1 लाख रुपये है, तो आप 20,000 से 40,000 रुपये तक निकाल सकते हैं.

और पढ़ें : टैक्स रेट पर पाकिस्तान-आईएमएफ में तनातनी, बैठक में नहीं बन रही सहमति

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola