ePaper

आधार सेंटर के चक्कर काटने से मिलेगी छुट्टी! अब Udai बनेगा आपका पर्सनल गाइड, जानिए कैसे करेगा आपकी मदद

Updated at : 09 Jan 2026 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhar Card Update

Aadhar Card Update

Aadhar Card Update: आधार सेंटर की लंबी लाइनों और कंफ्यूजन से अब आपको राहत मिलने वाली है. UIDAI ने उदय नाम का एक नया डिजिटल साथी पेश किया है, जो एक पर्सनल गाइड की तरह आपके हर सवाल का जवाब देगा और आधार सेवाओं को बेहद आसान बनाएगा.

विज्ञापन

Aadhar Card Update: Aadhar आधार कार्ड आज हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन कभी-कभी इससे जुड़ी छोटी-छोटी बातें हमें परेशान कर देती हैं. कभी फीस को लेकर कन्फ्यूजन होता है, तो कभी ये समझ नहीं आता कि अपडेट कैसे कराएं. आपकी इन्हीं मुश्किलों को हल करने के लिए आधार बनाने वाली संस्था (UIDAI) ने एक नया डिजिटल दोस्त पेश किया है, जिसका नाम रखा गया है उदय (Udai).

कौन है ‘उदय’ और ये क्या काम करेगा?

‘उदय’ आधार का एक मस्कट है. आप इसे एक ऑनलाइन हेल्पर की तरह समझ सकते हैं. यह एक चैटबॉट की तरह आपके हर सवाल का जवाब देगा. अगर आपको आधार से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए, तो उदय आपको बहुत ही आसान भाषा में समझा देगा. इसका मकसद यही है कि आधार की सर्विस हर आम इंसान के लिए सरल हो जाए.

आम लोगों की पसंद से मिला नाम और रूप

इस नए मददगार उदय को चुनने का तरीका भी बहुत अनोखा था. सरकार ने एक प्रतियोगिता रखी थी, जिसमें पूरे देश के लोगों से नाम और डिजाइन मांगे गए थे.केरल के अरुण गोकुल ने ‘उदय’ का डिजाइन तैयार किया. भोपाल की रिया जैन ने इसे यह शानदार नाम दिया. इन दोनों की मेहनत को सरकार ने सराहा और इन्हें ईनाम देकर सम्मानित भी किया गया.

सबके लिए आसान होगा आधार

तिरुवनंतपुरम में हुए एक फंक्शन में UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने इसे लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि आज के समय में देश के 100 करोड़ से ज्यादा लोग आधार का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में उदय एक ऐसा साथी बनेगा जो लोगों को उनकी अपनी भाषा और आसान तरीके से आधार की जानकारी देगा.

Also Read: आधार कार्ड यूजर्स को झटका! अब PVC कार्ड के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें क्या है नया नियम

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola