PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर जानने का ये है आसान तरीका
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Jan 2024 2:10 PM
PM Kisan Samman Nidhi Yojna: सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबर दी गई है उसके अनुसार, केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि दोगुनी करने का ऐलान कर सकती है. इस बीच आइए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर जानने का तरीका बताते हैं.
PM Kisan Samman Nidhi Yojna: केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए एक योजना चलाती है जिसका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है. इस योजना के तहत सरकार छह हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को देती है. यह राशि दो-दो हजार रुपये के किस्त में किसानों के बैंक खाते में डाले जाते हैं. यह योजना देश के सभी भूमिधारक किसान परिवारों को उनकी कृषि, वित्तीय और आवास संबंधी जरूरत को पूरा करने में सहायक साबित हो रहा है. आपको बता दें कि एक बार जब कोई पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर लेता है, तो उसे एक नंबर दिया जाता है. यदि आप पहले पीएम किसान लाभार्थी हैं या अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हैं, तो इसे फिर से जानने का तरीका हम आपको बताते हैं. जानें प्रक्रिया…
Step 1: पहले PM Kisan website को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
Step 2: ‘Beneficiary status’ पर क्लिक कर दें.
Step 3: मोबाइल नंबर चुनें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
Step 4: इमेज कोड इंटर कर दें. Get details पर क्लिक कर दें. जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, आपका सारा विवरण सामने नजर आने लगेगा. जैसे रजिस्ट्रेशन की स्थिति, पिछली किस्त आदि…
‘अपना रजिस्ट्रेशन जानें’ पर क्लिक करके अपना पंजीकरण जानने का एक और तरीका भी है. यदि आपका केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, तो आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमें कहा जाएगा- आपने Ekyc पूरा नहीं किया है…कृपया Ekyc प्रक्रिया पूरी करें.
Step 5: यदि आपका केवाईसी पूरा हो गया है, तो आपको ओटीपी प्राप्त होगा और उसे दर्ज कर लें. इसके बाद ‘विवरण प्राप्त करें’ पर क्लिक करें.
क्या मोदी सरकार बढ़ाएगी किस्त के पैसे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव से पहले महिला किसानों को मोदी सरकार अच्छी खबर देने की तैयारी कर रही है. खबरों की मानें तो मोदी सरकार महिला किसानों को सालाना मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि डबल कर सकती है. हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यदि सरकार की ओर से यह घोषणा कर दी जाती है तो महिला किसानों को हर साल 12 हजार रुपये केंद्र सरकार की ओर से बैंक खाते में प्राप्त होंगे. अभी सम्मान निधि के रूप में देशभर के किसानों को 6000 रुपये सालाना सरकार की ओर से दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










