ePaper

जमीन नापने में हेराफेरी नहीं कर पाएगा अमीन, अगर जरीब का हिसाब जान ले गरीब

Updated at : 26 Dec 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
How to calculate land area with Jarib

How to calculate land area with Jarib

How to calculate land area with Jarib: खेत की नपती में इस्तेमाल होने वाली 'जरीब' (Jarib) महज एक लोहे की जंजीर नहीं, बल्कि जमीन के सटीक माप का मुख्य आधार है. इस लेख में जानिए जरीब की लंबाई और मीटर से लेकर हेक्टेयर तक क्षेत्रफल निकालने का वह आसान गणित, जो हर किसान और खरीदार के लिए समझना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

How to calculate land area with Jarib: गांव की पगडंडियों पर जब ज़मीन की नपती (पैमाइश) होती है, तो ‘जरीब’ शब्द बार-बार सुनाई देता है. अक्सर लोग कहते हैं कि ज़मीन दो जरीब की है या चार जरीब की, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोहे की कड़ियों वाली यह ज़ंजीर आखिर पूरी ज़मीन का हिसाब कैसे खोल देती है? बहुत कम लोग जानते हैं कि जरीब से हेक्टेयर तक का सफर कैसे तय होता है. आइए, ज़मीन नपने के इस पारंपरिक और सटीक तरीके को आसान भाषा में समझते हैं.

आखिर क्या होती है जरीब?

जरीब जमीन नापने की एक पारंपरिक लोहे की चेन होती है. पुराने समय से ही राजस्व विभाग और पटवारी इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं. तकनीकी रूप से देखें तो एक मानक जरीब की लंबाई 66 फीट (लगभग 20.12 मीटर) मानी जाती है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों और स्थानीय नियमों के हिसाब से इसकी लंबाई थोड़ी बहुत कम या ज्यादा भी हो सकती है.

नपती का असली तरीका क्या है

मान लीजिए किसी खेत की लंबाई 4 जरीब निकली तो 4×20.12=80.48 मीटर अगर चौड़ाई 1 जरीब है तो 1×20.12=20.12 मीटर होगा. अब लंबाई और चौड़ाई को गुणा करें
80.48×20.12=करीब 1620 वर्ग मीटर होगा. अब इसे हेक्टेयर में बदलना होगा तो
1 हेक्टेयर=10,000 वर्ग मीटर होगा. 1620÷10,000=0.162 हेक्टेयर यानी ये ज़मीन कुल 0.162 हेक्टेयर की हुई.

सीधी बात जरीब से मीटर निकलता है मीटर से वर्ग मीटर और वर्ग मीटर से हेक्टेयर अगर ये chain समझ में आ गई तो ज़मीन के साइज में कोई आपको आसानी से घुमा नहीं सकता.

Also Read: ओला-उबर को टक्कर देने आ गई देसी भारत टैक्सी, सवारियों को बड़ा फायदा

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola