ePaper

HDFC ने होम लोन लेने वालों की ब्याज दरों में की 0.15 फीसदी कटौती, वेतनभोगी कर्मचारियों को होगा सबसे अधिक फायदा

Updated at : 21 Apr 2020 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
HDFC ने होम लोन लेने वालों की ब्याज दरों में की 0.15 फीसदी कटौती, वेतनभोगी कर्मचारियों को होगा सबसे अधिक फायदा

अगर आप होम लोन उपलब्ध कराने वाली कंपनी एचडीएफसी (HDFC) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. वह यह कि एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अगर आप होम लोन उपलब्ध कराने वाली कंपनी एचडीएफसी (HDFC) के ग्राहक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. वह यह कि एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया है. दरअसल, कंपनी ने होम लोन लेने वाले ग्राहकों की ब्याज दरों में कटौती का फैसला लोन की लागत राशि में कमी आने की वजह से किया है. इससे कंपनी के लाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी की ओर से उठाए गए इस कदम से नौकरी-पेशा वेतनभोगी कर्मचारियों को सबसे अधिक फायदा होगा.

Also Read: 1 अप्रैल से अब बैंक ही तय करेंगे होम लोन, पर्सनल लोन आैर व्हिकल लोन की ब्याज दरें

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, होम लोन कंपनी एचडीएफसी ने ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की कटौती का फैसला किया है. एजेंसी की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि लोन की लागत में आ रही कमी के बीच एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती की है. इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित कई अन्य ऋणदाताओं ने ब्याज दरों में कटौती की है.

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा है कि एचडीएफसी ने होम लोन पर अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर (आरपीएलआर) में 0.15 फीसदी की कटौती की है. इसी पर कंपनी का समायोजित दरों वाला होम लोन (एआरएचएल) ‘बेंचमार्क’ होता है. यह कटौती 22 अप्रैल से लागू होगी.

बयान में कहा गया है कि इस कटौती का लाभ एचडीएफसी के सभी मौजूदा खुदरा आवास ऋण ग्राहकों को मिलेगा. वेतनभोगी तबके के लिए इस कटौती के बाद ब्याज दरें 7.85 फीसदी से लेकर 8.15 फीसदी के दायरे में रहेंगी. पिछले कुछ महीने के दौरान रिजर्व बैंक और सरकार सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. इससे बैंकिंग प्रणाली में ब्याज दरों में कमी आयी है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए रिजर्व बैंक ने पिछले महीने ही रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की थी. इसके साथ ही, रिजर्व बैंक ने लोन लेने वालों को राहत देते हुए ईएमआई को तीन महीने तक टालने की सुविधा भी प्रदान की है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola